लल्लन मिश्रा बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्रा को चुना गया है। वहीं जबर सिंह यादव को महामंत्री और दिनेश चंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजय सिंह को कोषाध्यक्ष और सुरेन्द्र यादव संयुक्त महामंत्री बनाए गए हैं। इस तरह 27 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शनिवार को उप्र कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक लल्लन पांडेय ने शपथ दिलाई।