Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

..ताकि राज्य कर्मचारियों को मिल जाए मार्च का वेतन: कर्मचारी, शिक्षक व शिक्षणोत्तर कर्मचारी को मिलेगी राहत

लखनऊ : शासन ने निदेशक कोषागार से कहा है कि बजट आवंटन की प्रत्याशा में वह सभी कोषागारों को राज्य कर्मचारियों, परिषदीय विद्यालयों, सहायताप्राप्त शिक्षण संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, आयुर्विज्ञान संस्थानों व चिकित्सा विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षकों व शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को मार्च के वेतन का भुगतान अप्रैल में कराने का निर्देश दें।
इस बारे में वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के पहले पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त) के दौरान सरकार के कामकाज के खर्च के लिए लेखानुदान पारित किया जा चुका है। शासन की ओर से सभी विभागों के प्रमुख सचिवों/सचिवों को लेखानुदान अवधि की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद यह संभावना है कि कुछ विभागों की ओर से आहरण व वितरण अधिकारियों और कोषागारों को अप्रैल के पहले व दूसरे हफ्ते तक मार्च के वेतन की धनराशि न आवंटित की जाए। ऐसी स्थिति में कर्मचारी, शिक्षक व शिक्षणोत्तर कर्मचारी मार्च का वेतन पाने से वंचित न रह पाएं, इसलिए शासन ने यह आदेश जारी किया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news