Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

दूसरे जिलों में तबादले शिक्षकों पर जाएगी शिक्षकों की वरिष्ठता : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

चुनावी साल में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को एक से दूसरे जिले में तबादले का मौका देने के मामले में अध्यापकों की वरिष्ठता का मसला आड़े आ रहा है शासन की मंशा है कि इस मसले को सुलझा कर ही इस सत्र में शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों का आगाज किया जाए।
पिछले दो वर्षों से अंतर जनपदीय तबादले से वंचित परिषदीय स्कूलों के शिक्षक एक से दूसरे जिले में तबादले की मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव की ओर से नजरें जमाए सरकार भी शिक्षकों को खुश करने का मौका नहीं गंवाना चाहती है।
null
लिहाजा शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव के तहत एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे।

तबादले के लिए शिक्षकों को तीन जिलों का विकल्प देना होगा। अंतर जनपदीय तबादले में दिव्यांग, बीमार और महिला शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी।

से शिक्षक जिनके पति या पत्नी किसी दूसरे जिले में तैनात हैं या जिनके माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी।

परिषदीय शिक्षकों का पद जिला संवर्गीय होता है। यानी वे एक ही जिले में नौकरी करते हैं। यदि किसी शिक्षक का दूसरे जिले में तबादला होता है तो उसकी वरिष्ठता खत्म हो जाती है।

वर्ष 2012 व 2013 में जिन शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में तबादला हुआ था, वे अपनी वरिष्ठता खोना नहीं चाहते। वे शासन से अपनी वरिष्ठता बरकरार रखने की मांग कर रहे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शासन इस मसले को तय करने के बाद ही अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू करेगा।



Sponsored links :

UPTET news