Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नए साल में कर्मचारियों को होगा 12 सार्वजनिक अवकाशों का घाटा

 मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने जारी किया वर्ष 2017 की सरकारी छुट्टियों का आदेश - 38 सार्वजनिक अवकाशों में से 12 छुट्टियां सैटरडे और संडे को पड़ेंगी - साल में चार मौके ऐसे भी आएंगे जब कर्मचारियों को
तीन-तीन दिन की एक साथ छुट्टियां मिलेंगी - दीवाली पर कर्मचारियों को मिल सकेगा एक साथ चार दिन का अवकाश - 16 निर्बन्धित अवकाशों में भी पांच छुट्टियां रविवार, शनिवार को पड़ेंगीविशेष संवाददाता / राज्य मुख्यालययूपी सरकार ने वर्ष 2017 की छुट्टियों का सरकारी आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार इस बार 38 सरकारी सार्वजनिक अवकाशों में 12 सार्वजनिक अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं। यही नहीं, 16 निर्बन्धित अवकाशों में भी पांच अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं। इससे नए साल में कर्मचारियों को छुट्टियों का घाटा होगा। नियमानुसार निर्बन्धित अवकाश कोई भी कर्मचारी अधिकारी साल में दो बार ले सकता है। वैसे कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह भी कि चार त्योहारों पर उनको तीन-तीन दिन की एक साथ छुट्टियां मिल सकेंगी। लेकिन इसका फायदा केवल फाइव डे वीक वाले सचिवालय और निदेशालयों व राज्य मुख्यालयों के कर्मचारियों को ही मिलेगा। इन चार त्योहारों में दशहरा, हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज का उर्स, परशुराम जयंती और जमात-उल-विदा की नमाज की छुटिट्यां शुक्रवार को पड़ रही हैं। इस तरह कर्मचारी शुक्रवार से रविवार तक तीन-तीन दिन की लगातर छुट्टी ले सकेंगे। दीवाली के त्योहार पर कर्मचारियों को एक साथ चार दिन की छुट्टियां पड़ रही हैं। यदि एक दिन का निर्बन्धित अवकाश ले लेंगे तो वे लगातार पांच दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news