Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अनुदेशक भर्ती में 1.80 लाख का पंजीकरण , बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती में नियुक्ति पाना आसान नहीं

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती में नियुक्ति पाना आसान नहीं होगा। अंतिम दिनों में ताबड़तोड़ पंजीकरण होने से दावेदारों की मानों बाढ़ आ गई है। प्रदेश भर में एक लाख 80 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं।
अब शुक्रवार शाम तक ऑनलाइन फीस जमा करने एवं 15 नवंबर तक आवेदन का मौका है।
प्रदेश भर में परिषद की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद तथा शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक 32022 अनुदेशकों की संविदा पर नियुक्ति का आदेश शासन ने 19 सितंबर को ही जारी किया था। उसके बाद 24 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बुधवार नौ नवंबर शाम पांच बजे तक चला। इसमें पहले तो काफी कम संख्या में अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। एक सप्ताह पहले तक 32 हजार पदों के सापेक्ष केवल 44 हजार ही रजिस्ट्रेशन हो सके थे, लेकिन जैसे-जैसे पंजीकरण की अंतिम तारीख करीब आई, वैसे-वैसे प्रक्रिया तेज हुई। परिषद मुख्यालय की मानें तो पंजीकरण में अंतिम दो दिनों में करीब 65 हजार से अधिक दावेदार सामने आए। इसीलिए एकाएक आकड़ा एक लाख 80 हजार के पार पहुंच गया।



sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news