Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का धरना रहा जारी, बीएसए द्वारा प्रमोशन में की जाने वाली धांधली के विरोध मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

बहजोई : बीएसए द्वारा प्रमोशन में की जाने वाली धांधली के विरोध मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों का बीएसए कार्यालय पर दूसरे दिन धरना जारी रहा।
शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे धरने के दूसरे दिन शिक्षकों ने धांधली के विरोध में जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी रिक्त विद्यालयों की सूची दर्शाते हुए महिला व दिव्यांग शिक्षकों की काउंसलिंग कराकर पदोन्नति करायी जाए। धरने में मंगल सिंह, लायक सिंह, रईस, अंजीव श्रोत्रिय, सुभाष यादव, दीपक गोस्वामी, मौकम सिंह यादव, मुकेश गोयल, पंकज कुमार, राकेश शर्मा, प्रतिमा गोस्वामी, सीमा त्यागी, अर्चना, मीनाक्षी आदि उपस्थित थीं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news