पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कालाधन पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े ऐलान किए. पीएम ने 500 और हजार के नोट आज आधी रात से बंद करने की घोषणा की. साथ ही 2000 रुपये के नए नोट बाजार में लाने का भी ऐलान किया.
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने दुनिया में चमकते सितारे के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. ये सरकार गरीबों को समर्पित है. पीएम ने कहा कि पिछले ढाई साल में देशवासियों के सहयोग से देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है.
पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए कालाधन पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया है. ये नियम मंगलवार आधी रात से लागू हो गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जिनके पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं वो 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक और प्रमुख डाकघरों में जमा कराकर उसके बदले में वैध रकम ले सकते हैं. वहीं जो इस समय सीमा के अंदर नोट नहीं बदल पाएंगे, वो 31 मार्च 2017 तक बैंक से अपने नोट बदल सकेंगे. इसको लेकर लोगों को बैंक में पैन कार्ड और पहचान पत्र दिखाने होंगे. वहीं आज देशभर के सभी बैंक और एटीएम बंद रहेंगे.
कालाधन पर लगाम लगाने की कोशिश
पीएम ने कहा कि 500 और हजार के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन हो सकता है. आपके पास 50 दिनों का समय है. साथ ही पीएम ने कहा कि अगर किसी वजह से 30 दिसंबर तक लोग ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो उन्हें एक आखिरी मौका भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पैसे कमाने वाले नागरिकों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी.
पीएम ने ऐलान किया कि 9 और 10 नवंबर को ATM काम नहीं करेंगे. 11 नवंबर की रात 12 बजे तक नागरिकों के लिए कुछ विशेष व्यवस्था की गई है. पीएम ने कहा कि 11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में पुराने 500 के नोट भुगतान के लिए स्वीकार किए जाएंगे. इसी तरह 72 घंटों तक रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों के टिकट बुकिंग काउंटर और हवाई अड्डों पर भी केवल टिकट खरीदने के लिए पुराने नोट मान्य होंगे. उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है.
पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम
पीएम मोदी ने कहा कि अब जल्द ही 2000 रुपये के नोट और 500 के नए डिजाइन के नोटों को सर्कुलेशन में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन का प्रस्ताव स्वीकार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक फैसला है और जनता के हित में है.
10 नवंबर से 2000 के नए नोट बाजार में
वहीं पीएम के ऐलान के ठीक बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को कहा कि 10 नवंबर से 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे. वित्तसचिव शक्तिकांत दास ने नए नोट की घोषणा करते हुए कहा कि आरबीआई 10 नवंबर से नए नोट जारी करेगी. दास ने कहा कि जो लोग नकदी बदलने के लिए आएंगे, बैंक उनके रिकॉर्ड रखेंगे.
देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इन नियमों को सुगमता से लागू करने के लिए 9 नवंबर को डाकघर और बैंक बंद रखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि देश में किसी को भी इस फैसले की जानकारी इससे पहले नहीं मिली है, ताकि गोपनीयता बरकरार रहे. पीएम ने कहा कि फिलहाल एटीएम से एक दिन में लोग 2000 रुपये ही निकाल पाएंगे, कुछ दिन बाद इसे बढ़ाकर 4 हजार रुपये कर दिया जाएगा.
पीएम ने विश्वास दिलाया कि देश के सभी राजनीतिक दल, संस्थाएं, समाज और हर वर्ग के लोग इस देश सुधारक काम में बढ़-चढ़कर सकारात्मक भूमिका अदा करेंगे. हालांकि पीएम ने कहा कि देश के लिए देश का नागरिक कुछ दिनों के लिए यह कठिनाई झेल सकता है.
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दशकों में हम यह अनुभव कर रहे हैं कि देश में भ्रष्टाचार और कालाधन नामक बीमारियों ने अपनी जड़ें जमा ली हैं. भ्रष्टाचार और कालेधन का जाल तोड़ने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है और उसके परिणाम भी दिख रहे हैं.
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

- 7TH PAY COMMISSION: सातवें वेतन आयोग में प्रमोशन नियमों में बदलाव पर पुनर्विचार के लिए तैयार हुई सरकार, यह होगा नया फार्मूला
- समायोजित शिक्षामित्र की मृत्यु के उपरांत मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत मृतक की पत्नी को नियुक्ति किये जाने के संबंध में जारी आदेश,क्लिक कर देखें
- छठ पूजा का अवकाश 7 को, शिक्षण संस्थाओं में रहेगा अवकाश
- शिक्षक एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में आदेश की प्रति
- बीजेपी से राज्य सभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी से मुलाकात : मयंक तिवारी
- बिग ब्रेंकिग न्यूज : यूपी– शिक्षामित्रो को मिली टीईटी से छूट
पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए कालाधन पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया है. ये नियम मंगलवार आधी रात से लागू हो गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जिनके पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं वो 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक और प्रमुख डाकघरों में जमा कराकर उसके बदले में वैध रकम ले सकते हैं. वहीं जो इस समय सीमा के अंदर नोट नहीं बदल पाएंगे, वो 31 मार्च 2017 तक बैंक से अपने नोट बदल सकेंगे. इसको लेकर लोगों को बैंक में पैन कार्ड और पहचान पत्र दिखाने होंगे. वहीं आज देशभर के सभी बैंक और एटीएम बंद रहेंगे.
कालाधन पर लगाम लगाने की कोशिश
पीएम ने कहा कि 500 और हजार के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन हो सकता है. आपके पास 50 दिनों का समय है. साथ ही पीएम ने कहा कि अगर किसी वजह से 30 दिसंबर तक लोग ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो उन्हें एक आखिरी मौका भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पैसे कमाने वाले नागरिकों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी.
पीएम ने ऐलान किया कि 9 और 10 नवंबर को ATM काम नहीं करेंगे. 11 नवंबर की रात 12 बजे तक नागरिकों के लिए कुछ विशेष व्यवस्था की गई है. पीएम ने कहा कि 11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में पुराने 500 के नोट भुगतान के लिए स्वीकार किए जाएंगे. इसी तरह 72 घंटों तक रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों के टिकट बुकिंग काउंटर और हवाई अड्डों पर भी केवल टिकट खरीदने के लिए पुराने नोट मान्य होंगे. उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है.
पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम
पीएम मोदी ने कहा कि अब जल्द ही 2000 रुपये के नोट और 500 के नए डिजाइन के नोटों को सर्कुलेशन में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन का प्रस्ताव स्वीकार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक फैसला है और जनता के हित में है.
10 नवंबर से 2000 के नए नोट बाजार में
वहीं पीएम के ऐलान के ठीक बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को कहा कि 10 नवंबर से 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे. वित्तसचिव शक्तिकांत दास ने नए नोट की घोषणा करते हुए कहा कि आरबीआई 10 नवंबर से नए नोट जारी करेगी. दास ने कहा कि जो लोग नकदी बदलने के लिए आएंगे, बैंक उनके रिकॉर्ड रखेंगे.
- अचयनित के मध्य हो रही उथल-पुथल के लिए एक सुझाव देना अत्यंत आवश्यक : हिमांशु राणा
- 6 साल की बच्ची के साथ अननेचुरल सेक्स करती थीं टीचर्स, हुईं गिरफ्तार
- टीईटी और बीटीसी के प्रमाणपत्र निकले फर्जी : बीएसए ने वेतन रोका, सात दिन में मांगा जवाब
- 'मिशन फरवरी' में जुट गया चुनाव आयोग सुहाता है फरवरी जनवरी-फरवरी में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी, दिसंबर में जारी होगा कार्यक्रम
- 7वें वेतन आयोग की सिफारिश से भी ज्यादा मिलेगा HRA! 23.55 प्रतिशत वेतन-भत्ते बढ़ाने की सिफारिश की थी वेतन आयोग ने
देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इन नियमों को सुगमता से लागू करने के लिए 9 नवंबर को डाकघर और बैंक बंद रखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि देश में किसी को भी इस फैसले की जानकारी इससे पहले नहीं मिली है, ताकि गोपनीयता बरकरार रहे. पीएम ने कहा कि फिलहाल एटीएम से एक दिन में लोग 2000 रुपये ही निकाल पाएंगे, कुछ दिन बाद इसे बढ़ाकर 4 हजार रुपये कर दिया जाएगा.
पीएम ने विश्वास दिलाया कि देश के सभी राजनीतिक दल, संस्थाएं, समाज और हर वर्ग के लोग इस देश सुधारक काम में बढ़-चढ़कर सकारात्मक भूमिका अदा करेंगे. हालांकि पीएम ने कहा कि देश के लिए देश का नागरिक कुछ दिनों के लिए यह कठिनाई झेल सकता है.
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दशकों में हम यह अनुभव कर रहे हैं कि देश में भ्रष्टाचार और कालाधन नामक बीमारियों ने अपनी जड़ें जमा ली हैं. भ्रष्टाचार और कालेधन का जाल तोड़ने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है और उसके परिणाम भी दिख रहे हैं.
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق