Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

सरकारी इंटर कॉलेजों में भर्ती होंगे 9342 शिक्षक

प्रमुख संवाददाता - राज्य मुख्यालय राजकीय इंटर कॉलेजों में जल्द ही 9342 शिक्षक भर्ती होंगे। वहीं 2013 से चल रही 6645 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
9342 शिक्षक भर्ती की अनुमति शासन ने दे दी है। अब निदेशालय इस संबंध में प्रस्ताव शासन को देगा। पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग शिक्षक भर्ती प्रदेश स्तर पर करने जा रहा है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों के सहायक अध्यापक के पद का काडर प्रदेश स्तर का कर दिया है। अभी तक मण्डल स्तर पर भर्तियां होती आई हैं।
वर्ष 2013 में राज्य सरकार ने 6645 शिक्षक भर्तियां शुरू की थीं लेकिन अभी तक ये पूरी नहीं हो पाई थीं। ये भर्ती ऑफलाइन हुई थी। लगभग 4 हजार पद इसमें बचे हुए थे लेकिन अब इस भर्ती की प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। और बचे हुए पदों को नई भर्ती में जोड़ दिया गया है। इस बीच नए खुले हुए स्कूलों में भी शिक्षकों के पद सृजित तो थे लेकिन खाली थे। अब इन सारे पदों का मिला कर भर्ती शुरू हो रही है।
इस भर्ती के अभ्यर्थी को केवल एक आवेदन पत्र भरना होगा। वहीं केवल एक ही फार्म के लिए आवेदन शुल्क देना होगा। अभी तक हर मण्डल के लिए अलग-अलग फार्म भरने के साथ आवेदन शुल्क भी अलग-अलग देना पड़ता था।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news