Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

समायोजित व असमायोजित शिक्षामित्रों के सम्बन्ध में कुछ ऐसे प्रश्न जिनका जबाव किसी शिक्षामित्र संगठन के पास नहीं

सभी शिक्षा मित्र साथियों( समायोजित व असमायोजित) को मेरा सादर प्रणाम।साथियों मेरे मन में कुछ प्रश्न हैं । कृपा कर इन प्रश्नों के उत्तर यथा सामर्थ्य देने का कष्ट संगठन ( कोई भी) अवश्य करें।
 1)- आखिर हमारे सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले का आधार क्या है?
 2)- अब तक कुल कितनी रिटें हमारे विरुद्ध जारी हैं चाहे वे सुप्रीम कोर्ट में हों या हाई कोर्ट में।
 3)- हमारी ट्रेनिंग dbtc के ncte द्वारा अनुमति का मूल पत्र किसी के पास( सरकार के अलावा) है या नहीं।
 4)- जो भी संघ या टीम कोर्ट की पैरवी में लगे हैं उनके वकीलों ने अंतिम रूप से फैसले के बारे में कोई सुझाव दिये हैं या नहीं।या फिर उनके सुझाव प्रत्येक तिथि पर बदल जाते हैं।
 5)- क्या संघों या टीमों के जो लोग कोर्ट रूम में अंदर जाते हैं उन्हें अंग्रेजी भाषा का कुछ व्यवहारिक ज्ञान विशेष रूप से विधिक भाषा का साधारण ज्ञान होता है या ऐसे ही किसी को भी अंदर भेज दिया जाता है।
 6)- किन किन संघ या टीमों के पास ठोस रणनीति है।वो भी वकील के साथ मिलकर बनाई हुई ।
  7)- संघ अपने आय का हिसाब देता है किन्तु कुछ संघ न आय का हिसाब देते है न व्यय का।क्यों?
 8)- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ अपने व्यय का हिसाब और अंतिम रूप से अवशेष धनराशि के बारे में नहीं बताता क्यों?
 9)- संघ अपनी रणनीति का खुलासा इसलिये नहीं करता कि इसका फायदा विपक्षी उठा सकता है परन्तु कोर्ट आर्डर से पता चलता है कि कोई विशेष रणनीति थी ही नहीं।क्यों?
 10)- आदर्श शिक्षामित्र संघ के पास कभी कोई रणनीति होती ही नहीं है और चन्दा भी लिया जाता है उनके अध्यक्ष हवाई यात्रा भी नहीं करते।वे महंगे होटलों में भी नहीं ठहरते।किन्तु वे फिर भी कोई मजबूत वकील खड़ा नहीं करते क्यों?
11)- आदर्श वालों का हिसाब आज तक किसी को जरा सा भी पता चला हो तो कृपया कर सभी को बताएं।
 12)- संयुक्त सक्रिय टीम के नाम में संयुक्त शब्द के प्रयोग का क्या अर्थ है?
  13)- tet टीम का कार्य क्या है?
  14)- किन प्रदेशीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पिछले 2 वर्ष में 5 लाख रुपये से अधिक की चल या अचल सम्पत्ति कमाई है?
  15)- क्या प्रदेश के सभी शिक्षा मित्र बिना किसी नेता के एकजुट हो सकते हैं?
 16)- असमायोजित साथियों के लिये किसी ने भी वास्तविक प्रयास क्यों नहीं किया?
  17)- हाई कोर्ट में हम जिन बिंदुओं पर हारे थे उनमे से कितने बिंदुओं के जवाब अब तक मिल चुके हैं।
 18)- सरकारी वकील ही हमेशा कोर्ट में चुप रहता है क्यों?
  19)- अभी तक टेटुओं के खिलाफ किसी ने भी उचित रिट क्यों नहीं डाली?
  20)- सभी संघों और टीमों के मुखिया अपना सर्वश्रेष्ठ दिमाग अब तक चला चुके हैं या नहीं ।यदि हाँ तो अब वे क्यों जमे हैं और यदि नहीं तो फिर वे कब दिमाग चलाएंगे।
   कृपया कर जिन भी संघों या टीमों या व्यक्तिगत किसी भी साथी के पास मेरे प्रश्न या प्रश्नों का कोई सटीक उत्तर हो तो सभी शिक्षा मित्रों की जिज्ञासा को शांत करने हेतु उत्तर देने की कृपा करें।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news