Breaking Posts

Top Post Ad

बी0एड0टेट पास बेरोजगारों को भारतीय जनता पार्टी सरकार प्राथमिकता पर लेगी

सभी साथियों को शुभसंध्या, सर्वप्रथम यू0पी0 की जनता और भारतीय जनता पार्टी को इस ऎतिहासिक जीत पर ढेरों शुभकामनाएं।लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है।जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की आत्मा है।जनता, खास यू0पी0 की तो सबसे जागरूक हो चुकी है।
पिछले तीन चुनावो से यू0पी0 की जनता ने स्पष्ट रूप से किसी न किसी पार्टी को बहुमत दिया है।भारतीय जनता पार्टी को जनता का और भी शुक्रगुजार होना चाहिए,जिस पर जनता ने लगभग दो तिहाई से भी ऊपर का विश्वास जताया।इससे बी0जे0पी0 से होने वाले मुख्य मंत्री और पार्टी दोनों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
चूँकि शिक्षक हूँ तो शिक्षा से सम्बंधित बात लिखूंगा,लगभग 2 लाख बी0एड0टेट बेरोजगार आज यू0पी0 में दर दर की ठोकरे खा रहा है।इसका जिम्मेदार चाहे भले से ही पिछली सरकार रही हो लेकिन मा0 सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी और उसके मुख्यमंत्री को इन टेट पास बेरोजगारों को सम्मान देना(नौकरी देना)प्राथमिकता में होनी चाहिए।आपको पढ़े लिखे बेरोजगार को प्राथमिकता पर रखनी होगी।
दूसरी सबसे बड़ी समस्या गरीबी और बेरोजगारी है।आज उत्तर प्रदेश का युवा रोजगार के प्रयास में दुसरे प्रदेश से लेकर विदेश तक में किस्मत आजमाने से नही चूक रहे है।विश्वास है इन मुद्दों को सरकार प्राथमिकता पर लेगी।
दोस्तों बी0एड0टेट पास बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर पूर्व में हम कई बार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मा0 लक्ष्मी कान्त बाजपेयी जी और राष्ट्रीय सचिव महामंत्री पंकज सिंह जी कई बार से मुलाकात कर चुके है,यहां तक समाचार प्लस पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लखनऊ,राम निवास यादव जी के साथ यू0पी0 की शिक्षा व्यवस्था पर डिबेट कर चुका हूँ।
उम्मीद और विश्वास बनाये रखिये भारतीय जनता पार्टी और सरकार अचयनित और चयनित दोनों वर्गों का ख्याल रखेगी और उनके सम्मान के लिए पूर्ण प्रयास करेगी।
धन्यवाद।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

No comments:

Post a Comment

Facebook