Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी: लापरवाह बेसिक शिक्षकों का घर से दूर होगा तबादला, जल्द जारी होगी नीति

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ राज्य सरकार जल्द ही बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति लाएगी। संबंधित अधिकारियों को ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
नई नीति में जहां महिलाओं को घर के पास ही तैनाती दिए जाने का प्रावधान होगा, वहीं लापरवाह शिक्षकों का दूर तबादला किया जाएगा।

आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे और विद्यालयवार रिक्त पदों की सूचना भी वेबसाइट पर डाली जाएगी। साथ ही रिक्त पदों की स्थिति हर दिन अपडेट होगी।

प्रदेश के करीब 1.58 लाख बेसिक स्कूलों में 5 लाख 85 हजार 232 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इनके लिए पिछले साल अखिलेश सरकार स्थानांतरण नीति लाई थी, पर यह नीति देर से जारी होने के चलते शिक्षक इसका लाभ नहीं ले पाए।

अब योगी सरकार ने नई स्थानांतरण नीति लाने का फैसला किया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस नीति से सबसे ज्यादा फायदा महिला शिक्षकों को होगा।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news