Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएड में 61 हजार सीटें रह गईं खाली , अंतिम राउंड की काउंसिलिंग खत्म

जागरण संवाददाता, लखनऊ : बीएड के दो वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए अंतिम राउंड की काउंसिलिंग खत्म होने के बाद 61 हजार सीटें खाली रह गई हैं।
अब इन खाली सीटों को भरने के लिए पूल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इस पूल काउंसिलिंग की प्रक्रिया को तय करने के लिए शनिवार को बैठक होगी।
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि अंतिम राउंड की काउंसिलिंग में शुक्रवार को 39000 सीटें आवंटित की गई हैं, इससे पहले की काउंसिलिंग में 94000 सीटें भर गई हैं। इस तरह कुल 133000 सीटें भर गई हैं। बीएड में कुल 194000 सीटें हैं, ऐसे में अब 61000 सीटें खाली रह गई हैं। प्रो. खरे ने बताया कि पूल काउंसिलिंग में भी पहली रैंक से लेकर अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाने की तैयारी की जा रही है।
Image may contain: text
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news