Advertisement

Govt Jobs : Opening

पदोन्नति के खाली पदों को भरने का चलेगा विशेष अभियान

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार पदोन्नति के खाली पदों को भरने के लिए इस महीने विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत सभी विभागों में पदोन्नति के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी विभागों के प्रमुख सचिवों एवं सचिवों तथा विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वह स्वीकृत पद के मुकाबले रिक्त पदों पर नियमानुसार की जाने वाली पदोन्नति की कार्यवाहियां जल्द करा लें। यह काम 31 अगस्त, 2017 तक होना है। इसके लिए विभागीय प्रोन्नति कमेटी बैठक कर प्रमोशन को मंजूरी दिलाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि पात्र कर्मियों को नियमानुसार रिक्त स्वीकृत पद के सापेक्ष पदोन्नति समय से मिल जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मियों की नियमानुसार पदोन्नति किये जाने में कतई विलम्ब न किया जाये। मुख्य सचिव ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news