Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट देने के लिए केन्द्र सरकार ला सकती है अध्यादेश

आज यूपी विधानसभा का घेराव करेंगे शिक्षा मित्र
शिक्षामित्र आज विधानसभा का घेराव करेंगे। शिक्षक कल्याण समिति ने शिक्षक दिवस के मौके पर विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही शिक्षामित्रों पर कोई निर्णय नहीं लिया तो विधानभवन का घेराव किया जाएगा। शिक्षामित्रों को समान कार्य, समान वेतन से नीचे कुछ भी मंजूर नहीं है। वहीं अधिकतम भारांक भी 25 से बढ़ा कर 30 किया जाए। इसके अलावा मेरिट अंकों से तय की जाए, न कि ग्रेड पद्धति से।
शिक्षामित्रों की मांग पर विचार करने के लिए बनी कमेटी
शिक्षामित्रों की मांगों पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। ये कमेटी शिक्षामित्रों के प्रत्यावेदन पर विचार करके जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इस कमेटी में सूचना विभाग, न्याय विभाग, समाज कल्याण और वित्त विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे।
वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। शिक्षामित्र समायोजन होने तक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति के स्कूली शिक्षकों की तरह मानदेय की मांग कर रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षक संविदा पर तैनात हैं और इन्हें 27 हजार रुपये 11 महीने 29 दिन का मानदेय दिया जाता है।
शिक्षामित्रों का कहना है कि इस तर्ज पर परिषद में भी शिक्षकों के वेतन के समकक्ष उन्हें भी मानदेय दिया जाए। वहीं वे अध्यादेश लाकर टीईटी से छूट देते हुए शिक्षक बनाने की मांग भी कर रहे हैं। शिक्षामित्र नेताओं का कहना है कि शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट देने के लिए केन्द्र सरकार अध्यादेश ला सकती है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news