Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी बोर्ड का अगला सत्र एनसीईआरटी पैटर्न पर: उप मुख्यमंत्री बोले, इस सप्ताह घोषित करेंगे परीक्षा कार्यक्रम

मुरादाबाद : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगले सत्र से यूपी बोर्ड एनसीईआरटी के पैटर्न पर चलेगा। परीक्षा में स्वकेंद्र प्रणाली खत्म की जा रही है।
सिर्फ बालिकाओं के लिए छूट रहेगी। इसी सप्ताह परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मंगूपुरा स्थित श्रीकृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में नारायण कुमार लोहिया सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का लोकार्पण करने आए थे। यहां उन्होंने शैक्षणिक गोष्ठी को भी संबोधित किया।

पत्रकारों से कहा कि पाठ्यक्रम में 220 दिन की पढ़ाई की अनिवार्यता के लिए शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। परीक्षा का पूरा विवरण बोर्ड की ओर से इसी सप्ताह प्रकाशित किया जाएगा। जो ऑनलाइन भी होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा डेढ़-दो माह की जगह अब एक माह में पूरी कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण कर रही है। अक्टूबर 2018 से 24 घंटे बिजली मिलेगी। स्थानीय निकाय चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को विकास दिखाई नहीं पड़ता है। विदेश में जाकर ट्वीट करते हैं, अधिकांश समय वहीं बिताते हैं तो विकास कहां से दिखाई देगा। प्रदेश की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने शिक्षा को विकास की पूंजी बताते हुए इसे और राष्ट्र को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि 15 साल में प्रदेश शिक्षा और विकास में पिछड़ गया है। अब उसे देश का अग्रणी प्रदेश बनाना है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news