Breaking Posts

Top Post Ad

नए वर्ष में बंपर भर्ती करेगी सरकार: सरकारी महकमों में पुलिस समेत 2 लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर होनी है भर्ती

सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर बेशक भाजपा के चुनावी वायदे को पूरा किया, लेकिन रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती शुरू करने की चुनौती बनी हुई है। सूबे में भाजपा सरकार बनने के नौ माह बीतने को हैं मगर भर्ती प्रक्रिया को अपेक्षित रफ्तार नहीं मिल सकी।
अब सामने 2019 का लोकसभा चुनाव होने के नाते सरकार पर भर्ती का दबाव है। संकेत हैं कि नए वर्ष में सरकार बंपर भर्ती करेगी। 1लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उप्र की 80 सीटें जीतने का संकल्प लिया है। सरकार और संगठन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब जनता की कसौटी पर खरे उतरने के उपक्रम में जुटे हैं। 1सरकारी महकमों में पुलिस समेत दो लाख से ज्यादा रिक्त पद हैं। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कई माह पहले से ही विभागों में भर्ती के लिए घंटी बजा दी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सपा सरकार में हुई भर्तियों के घोटाले को मुद्दा बनाया।

उप्र लोकसेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भ्रष्टाचार को लेकर आक्रामक हुई भाजपा का यह वादा था कि सरकार बनने के 90 दिनों के भीतर पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता की दलील है कि पिछली सरकार की भर्तियों का मामला अदालत में लंबित होने की वजह से ही देरी हो रही है। अभी तक पुलिस महकमे में ही 2011 की दारोगा और 2013 की पुलिस आरक्षी और समकक्ष पदों की भर्ती प्रक्रिया कायदे-कानून में फंसी है। 1योगी सरकार ने पुलिस की भर्तियों के लिए नई नियमावली बना दी है और भर्ती के लिए नए सिरे से पहल होने जा रही है। केवल मंडी परिषद में ही समूह ग और ख के 1200 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षकों से लेकर ज्यादातर सरकारी विभागों में भर्ती होनी है।

आरक्षित पदों को भरने में भी आएगी तेजी : पुलिस में रिक्त सभी आरक्षित पदों को एक वर्ष के भीतर भरने के लिए भाजपा ने वादा किया था। इस अभियान में भी अभी अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है। करीब डेढ़ लाख पद पुलिस महकमे में रिक्त हैं। वादा यह भी था कि संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था का सम्मान करते हुए मेरिट के आधार पर भर्ती शुरू की जाएगी। अब लोगों की निगाहें सरकार की ओर लगी है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

No comments:

Post a Comment

Facebook