बलिया। उत्तर प्रदेश आदर्श समायोजित शिक्षक / शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन
के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जनपद के सातों विधायकों को पत्र लिखकर
विधानसभा में शिक्षामित्रों की आवाज बुलंद करने की मांग की है । कहा कि
जनप्रतिनिधों के हस्तक्षेप से शिक्षामित्रों के हक का रास्ता खुलेगा।
अखिलेश
सिंह ने कहा कि समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों के सामने घोर
आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस स्थिति में निराश होकर प्रदेश के
शिक्षामित्र आत्महत्या जैसे भयानक कदम भी उठा रहे हैं, जबकि प्रत्येक
विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षामित्रों की संख्या कम नहीं है, ऐसे में
क्षेत्र के प्रतिनिधि होने के नाते विधायक उनकी आवाज विधानसभा में उठाकर
उनको नया जीवनदान देने में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।
कहा कि कई वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षामित्र के
बच्चे शादी के लायक हो चुके हैं तथा बहुत शिक्षामित्रों के बच्चे बाहर
पढ़ने के लिए ही गए हैं। ऐसे में वह काफी उलझन में अपने को महसूस करते हुए
आर्थिक संकट की स्थिति से गुजर रहे हैं। अगर समय रहते शिक्षामित्रों के साथ
न्याय करने में सरकार आवश्यक कदम नहीं उठाती है तो शिक्षामित्रों के
आत्मघाती कदम की जिम्मेदार भी सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग ही होंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें