जागरण संवाददाता, चित्रकूट: परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2007-08 में
दिव्यांग कोटे से शिक्षक की नौकरी पाए लोगों में खलबली मची हुई है।
हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों को मेडिकल कराया जाए
ताकि पता चले कि वे वाकई दिव्यांग हैं या नहीं।
बीएसए ने कहा कि इस आशय का
पत्र आया है। ऐसे ही एक शिक्षक की सेवाएं समाप्त की जा चुकीं हैं।
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षकों के लिए संबंधित जिले के बीएसए को
पत्र लिखा जा रहा है। जिले में तैनात ऐसे शिक्षकों को नोटिस जारी की जा रही
है।
बता दें कि वर्ष 2007-08 में शिक्षकों की विशेष भर्ती में तमाम
अभ्यर्थियों को दिव्यांग कोटे से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी
मिली थी। बाद में शासन स्तर पर शिकायतें भी हुई। मामला कोर्ट पहुंचा और
कोर्ट ने निर्णय दिया कि इस सत्र में विशेष चयन के तहत दिव्यांग कोटे
शिक्षक की नौकरी पाए लोगों का मेडिकल कराया जाए। हाल ही शासन के निर्देश पर
बचे हुए लोगों का मेडिकल कराने की फिर से कवायद शुरू हुई है।
एक शिक्षक की सेवाएं समाप्त की
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक शिक्षक का
चयन वर्ष 2007-08 में दिव्यांग कोटे से हुआ था। उसकी तैनाती रामनगर
क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में थी। उन्होंने बताया कि उस शिक्षक को
मेडिकल बोर्ड में भेजा गया था। वहां से दिव्यांगता असत्यापित पाए जाने की
रिपोर्ट आने पर संबंधित शिक्षक को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
संबंधित शिक्षक द्वारा नोटिस का जवाब आने के बाद उसकी सेवा समाप्ति कर दी
गई। बीएसए के मुताबिक यहां से नियुक्त पाए दिव्यांग कोटे के ही दो शिक्षकों
जिनका स्थानांतरण गैर जिले में होने पर उनका मेडिकल कराने के लिए संबंधित
बीएसए को पत्र लिखा गया है। साथ ही एक अन्य जनपद के जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी का पत्र आया है। उस पत्र में यहां तैनात दो शिक्षकों का मेडिकल
कराने का जिक्र किया गया है। उन दोनों को मेडिकल कराने के लिए नोटिस जारी
की गई है। जिले में सत्र 2007-08 में दिव्यांग कोटे से नौकरी पाए लोगों की
संख्या 21 थी लेकिन ज्यादातर शिक्षकों का मेडिकल हो चुका है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें