सम्भल : नगर के एमजीएम कॉलेज का माहौल दिन पर दिन खराब होता जा रहा
हैं। बिना आइकार्ड के आने वाले छात्र गुरु की मर्यादा को भूलते जा रहे हैं।
शनिवार को एक छात्र ने तो सारी हदें पार कर दी।
कॉलेज के अंदर साथी छात्रा
के फार्म पर हस्ताक्षर न करने पर गुस्सा गया और शिक्षक के साथ अपशब्दों का
प्रयोग और गलियां भी दी। मजे की बात यह हैं कि छात्र की दबंगई को देख
शिक्षकों की मांग को अनदेखा करते हुए प्राचार्य इस मामले में कोई कार्रवाई
नहीं की।
शनिवार को एमजीएम कॉलेज में बीए का एक छात्र साथी छात्रा का एक फार्म
लेकर शिक्षक जितेंद्र बहादुर के पास पहुंचा। उन्होंने फार्म को देखने के
बाद छात्रा के आने के बाद ही हस्ताक्षर करने की बात कही तो छात्र भड़क गया।
छात्र ने शिक्षक को गालियां देनी शुरू कर दी। शोर के बीच कॉलेज में हंगामा
हो गया। यह देख अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। शिक्षकों ने छात्र से
गालियां देने को मना किया तो वह बाज नहीं आया। इसी बात से गुस्साए शिक्षक
एकत्र होकर प्राचार्य आबिद हुसैन के पास पहुंचे। प्राचार्य ने शिक्षकों के
कहने के बाद भी कोई कार्रवाई छात्र के खिलाफ नहीं की है। इससे शिक्षकों में
रोष हैं। प्राचार्य आबिद हुसैन ने कहा कि शिक्षक ने तहरीर दे दी है जबकि
छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें