बागपत। अंतर जनपदीय विद्यालयों में ट्रांसफर के लिए शिक्षकों का बीएसए
दफ्तर में जमावड़ा लग गया। विभिन्न ब्लॉकों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक
विद्यालयों के 204 अध्यापकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया।
सबसे अधिक
आवेदन गाजियाबाद के लिए पहंचे, लेकिन गाजियाबाद में जगह रिक्त नहीं होने के
कारण पोर्टल बंद रहा। जिस कारण आवेदकों को जोर का झटका लगा है।
लंबे समय से अंतर जनपदीय शिक्षकों के स्थातांरण पर लगी रोक हटाने के बाद
शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में शिक्षकों की भीड़ जमा रही।
तबादले के लिए 204 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किए थे। खंड शिक्षा
अधिकारियों के समक्ष काउंसलिंग हुई। आवेदकों की पहली पसंद गाजियाबाद रहा।
दूसरे स्थान पर मेरठ और तीसरे स्थान पर नोएडा रहा। कानपुर के लिए भी
शिक्षकों ने आवेदन किया। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि अंतर जनपदीय
विद्यालयों के स्थानांतरण के लिए 204 शिक्षकों ने आवेदन किया है। कार्रवाई
पूरी करने के बाद सूची को जारी कर दिया जाएगा।
पिलाना-बिनौली से सबसे ज्यादा हुए आवेदन
बिनौली
और पिलाना ब्लॉक से सबसे ज्यादा शिक्षकों ने आवेदन किया है। पिलाना से 69,
बिनौली से 64 और खेकड़ा से 24 शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर स्थानांतरण
की प्रक्रिया को पूरा किया है। इसके अलावा बागपत से 27, बड़ौत से 15 और
छपरौली से आठ ने आवेदन किया। यहां के अध्यापकों को गाजियाबाद और मेरठ के
लिए आवेदन किया है। कुछ की प्राथमिकता गौतमबुद्धनगर भी है।
सीढ़ियों और वाहनों पर बैठकर इंतजार
बीएसए
दफ्तर में स्थानांतरण को लेकर जमघट लग गया। महिला शिक्षिकाओं ने कार्यालय
की सीढ़ियों के अलावा अपने-अपने वाहनों पर काउंसलिंग के लिए इंतजार किया।
वहीं बच्चों के साथ शिक्षक अपना आवेदन करने के लिए पहुंचे। शिक्षिकाओं के
परिजन बच्चों को लेकर घूमते रहे, जबकि उन्होंने काउंसलिंग में भाग लिया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें