इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की दसवीं और 12वीं
की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। नगर में बोर्ड से संबद्ध
सीबीएसइ के सभी विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
इस बार
से परिषद की दसवीं की कंटीन्यूस एंड कॉम्प्रीहेंसिव इवेलुएशन ग्रेडिंग
सिस्टम (गृह परीक्षा) का प्रावधान नहीं रखा गया है। सभी परीक्षार्थियों को
मुख्य परिषदीय परीक्षा में शामिल होना होगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा
परंपरागत रूप से बोर्ड द्वारा ही संचालित की जाएगी। परीक्षाओं का क्रम 12
अप्रैल तक जारी रहेगा। यूपी बोर्ड के बाद सीबीएसइ ने इस बार परीक्षा शुरू
और संपन्न कराने में थोड़ी जल्दी दिखाई है। पिछले साल बोर्ड की 10वीं कक्षा
की बोर्ड परीक्षा नौ मार्च से 10 अप्रैल के मध्य आयोजित की गई थी। कक्षा
12वीं की परीक्षा नौ मार्च से 29 अप्रैल संपन्न करा ली गई थीं। इस बार
दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं पांच मार्च से 12 अप्रैल के बीच में आयोजित की
जाएंगी। कक्षा दस की परीक्षा पांच मार्च से शुरू होगी और चार अप्रैल को
समाप्त हो जाएगी, वहीं, 12वीं की परीक्षा पांच मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक
आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने इस साल से 10वीं कक्षा के कंटीन्यूस एंड
कॉम्प्रीहेंसिव इवेलुएशन ग्रेडिंग सिस्टम को समाप्त कर दिया है। सत्र
2017-18 की परीक्षाएं अब परंपरागत सालाना परीक्षा व्यवस्था के तहत होगी।
हॉली क्रास स्कूल की प्रधानाचार्या समरीन अनवार का कहना है कि ग्रेडिंग
सिस्टम खत्म हो जाने से परीक्षार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें