इलाहाबाद : दिल्ली पुलिस सहित केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी
चयन आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। दिल्ली पुलिस में दारोगा के 150 पदों
और केंद्रीय बलों में दारोगा के 1073 पदों पर भर्ती होगी। एसएससी दो अप्रैल
2018 को शाम पांच बजे तक आवेदन लेगा।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक दिल्ली पुलिस में
दारोगा भर्ती के लिए पुरुष वर्ग में 97 पदों और महिला वर्ग में 53 पदों पर
भर्ती होनी है। वहीं केंद्रीय बलों में सीआरपीएफ में दारोगा के 274, बीएसएफ
में 508, आइटीबीपी में 85, एसएसबी में 206 यानी कुल 1073 पदों पर और पूर्व
सैनिक कोटे से 107 पदों पर भर्ती होनी है। सीआइएसएफ में पदों की संख्या
अभी एसएससी ने जारी नहीं की है। परीक्षा का प्रथम पेपर चार से 10 जून तक और
द्वितीय पेपर एक दिसंबर 2018 को अनुमानित है। 1आवेदन के लिए एसएससी ने 20
से 25 वर्ष तक की आयु निर्धारित की है और आयु की गणना एक अगस्त 2018 से की
जाएगी। सभी पदों के लिए किसी विश्वविद्यालय या इसके समकक्ष संस्थान से कम
से कम स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एसएससी ने कहा है कि भर्ती के लिए
रिक्त पदों में बदलाव भी हो सकता है। किसी प्रकार के बदलाव की सूचना एसएससी
की वेबसाइट पर दी जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें