लोक सेवा आयोग सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड शिक्षक)
परीक्षा 2018 की भर्ती प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू करेगा। इसमें कंप्यूटर
शिक्षकों के 1548 पद भी शामिल होंगे। राजकीय इंटर कॉलेजों के इन पदों पर
भर्ती पहली बार होगी।
1548 कंप्यूटर शिक्षकों में 775 पद महिला और 773 पद
पुरुषों के लिए होंगे। अक्तूबर 2016 में कैबिनेट से मंजूर की गई उत्तर
प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी सेवा चतुर्थ संशोधन
नियमावली 2016 में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का प्रावधान किया गया था। इस
पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में
बीटेक/बीई या कंप्यूटर विज्ञान में विज्ञान स्नातक या कंप्यूटर एप्लीकेशन
में स्नातक या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एण्ड इनफार्मेशन
टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी) से ए स्तरीय पाठ्यक्रम के साथ स्नातक की उपाधि
हासिल की हो।राजकीय इंटर कॉलेजों में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों
को पढ़ाने के लिए नियुक्त होने वाले एलटी ग्रेड शिक्षकों (सहायक अध्यापक)
की भर्ती पहली बार लोक सेवा आयोग करेगा।वह भी लिखित परीक्षा के माध्यम से।
अभी तक इस पद पर भर्ती एकेडमिक मेरिट के माध्यम से होती थी। राजकीय इंटर
कॉलेजों में अभी कंप्यूटर शिक्षकों के पद नहीं हैं। दूसरे विषयों के
शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें ही इस विषय को पढ़ाने का
जिम्मा सौंपा गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें