इलाहाबाद : प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों की कमी कुछ हद तक भरने के लिए
शासन पीसीएस जे 2018 परीक्षा शीघ्र ही कराने पर विचार कर रहा है। इसके लिए
शासन स्तर पर अधियाचन भी तैयार कर लिया गया है।
जिसके संबंध में उप्र लोक
सेवा आयोग से जानकारी मांगी गई है कि परीक्षा कराने के लिए वह कितना तैयार
है। आयोग ने भी अपनी तैयारी और सुप्रीम कोर्ट से मिले समय की जानकारी भेज
दी है।
गौरतलब है कि आयोग ने उप्र न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन)
प्रारंभिक परीक्षा 2018 कराने के लिए अपने कैलेंडर में 13 मई 2018
निर्धारित की थी, लेकिन इसे 15 जनवरी तक अधियाचन प्राप्त होने की स्थिति
में ही संभव बताया था। 15 जनवरी तक शासन से अधियाचन नहीं आ सका, जिसके चलते
प्रतियोगियों में आशंका व्याप्त हो गई थी कि यह सत्र भी शून्य जा सकता है।
आयोग से पीसीएस-जे 2017 का सत्र शून्य गया था जिसको लेकर प्रतियोगियों में
नाराजगी भी हुई थी। फिलहाल आयोग में इस परीक्षा की सुगबुगाहट होने लगी है।
पिछले दिनों शासन ने आयोग से जानकारी मांगी थी कि पीसीएस जे 2018 का
अधियाचन अगर अभी भेज दिया जाए तो वह परीक्षा कराने के लिए कितना तैयार है,
प्रक्रिया में कितना वक्त लगेगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें