जागरण संवाददाता: मीरजापुर: जिले के शिक्षामित्रों का हाल बेहाल है।
मानदेय मिला ही नहीं तो कैसे मनाएंगे होली। यहां तो कई शिक्षामित्रों के
परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग कुंभकर्णी
नींद सोया हुआ है। क्या पता जागेगा भी कि नहीं।
जिले में लगभग 26 सौ
शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इनमें 108 बेसिक के तथा 2468 परियोजना के हैं।
जिन शिक्षामित्रों की भर्ती बेसिक के तहत हुई थी। उनको अगस्त 2017 से ही
मानदेय नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से अभी तक ग्रांट ही
नहीं आई। ये शिक्षामित्र किस प्रकार अपना जीवन का निर्वाह कर रहे हैं।
समझा जा सकता है। वहीं जो शिक्षामित्र परियोजना से भर्ती हुए हैं उनको
नवंबर 2017 तक का मानदेय मिल चुका है। विभाग का कहना है कि दिसंबर 2017 का
मानदेय भी बैंक में लगा हुआ है। शीघ्र ही उनको मिल जाएगा लेकिन होली के
पहले मिलेगा। इसमें संशय है। संभवत: नहीं ही मिलेगा।
बातचीत हो रही है
शिक्षामित्रों के संगठन के जिलाध्यक्ष अजयधर दुबे ने बताया कि विभाग के
साथ वार्ता हो रही है। विभाग का कहना है कि बेसिक वालों का ग्रांट ही नहीं
आ रहा है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और लगातार प्रयास किया
जा रहा है कि ग्रांट आ जाए तो इन शिक्षामित्रों को भी मानदेय का भुगतान कर
दिया जाए। परियोजना वालों को तो मिल ही रहा है। एकाध महीने की देरी तो होती
ही रहती है।
प्रयास हो रहा है
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि मानदेय के लिए प्रयास किया जा रहा
है। शासन से जब ग्रांट मिलेगी तभी मानदेय दिया जा सकता है। विभाग लगातार
इस प्रयास में है कि सभी शिक्षामित्रों का मानदेय नियमित हो जाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें