लखनऊ. शिक्षामित्रों को लेकर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार
से जवाब तलब किया है। लेकिन इस बार मामला शिक्षामित्रों के मानदेय से
जुड़ा हुआ है। हाईकोर्ट ने सरकार से शिक्षामित्रों को समान कार्य और समान
वेतन के आधार पर मानदेय देने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
सरकार से मांगा जवाब
शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापकों के वेतन के बराबर मानदेय देने की मांग
को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। विनय कुमार
पांडेय और अन्य शिक्षामित्रों की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति एमसी
त्रिपाठी सुनवाई कर रहे हैं। याची के वकील एके त्रिपाठी और अनिल बिसेन का
कोर्ट में कहना था कि शिक्षामित्र भी सहायक अध्यापकों की तरह काम
कर रहे हैं। वह स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हैं और विद्यालय के अन्य
सारे काम भी करते हैं। इसलिए समान कार्य और समान वेतन के सिद्धांत पर उनको
सहायक अध्यापकों के वेतन के बराबर मानदेय दिया जाए। याचीगण का कहना है कि
वह सहायक अध्यापक होने की सभी अर्हताएं रखते हैं, इसलिए उनको समान वेतन
पाने का अधिकार है।
नहीं बढ़ेगा मानदेय
वहीं योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने
विधानसभा में शिक्षामित्रों से जुड़े एक सवाल पर साफ कर दिया कि मानदेय में
और वृद्धि करने का अभी फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। अनुपमा जायसवाल ने
कहा कि स्कूलों में शिक्षामित्र मानदेय के आधार पर काम कर रहे हैं, इसलिए
उनको सहायक अध्यापकों की तरह सुविधाएं नहीं दी जा सकती। शिक्षामित्रों को
10 हजार रुपये का मानदेय हर महीने मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार द्वारा अधिनियम बनाकर शिक्षामित्रों
को सहायक अध्यापक बनाए जाने का भी कोई विचार नहीं है।
मानदेय न मिलने की होगी जांच
अनुपमा जायसवाल ने कहा कि यूपी के स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग से 17
हजार और सर्व शिक्षा अभियान से 1.52 लाख शिक्षामित्र काम कर रहे हैं।
अनुपमा जायसवाल ने बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय के लिए 22
करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिसमें से 9 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए गए
हैं। इसके साथ ही अनुपमा जायसवाल ने विधानसभा में शिक्षामित्रों को मानदेय न
मिलने की जांच कराने का आश्वासन दिया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें