इलाहाबाद : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती 2018 के
ऐन मौके पर हाईकोर्ट ने अनायास टिप्पणी नहीं की है, बल्कि इस तरह के हालात
बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने खुद बनाए हैं।
एक ओर जहां टीईटी के
प्रश्नों का प्रकरण कोर्ट में लंबित होने के बाद भी उसका परिणाम जारी करा
दिया गया, वहीं दूसरी ओर विभाग की लंबे समय से अटकी भर्तियों को अफसर पूरा
ही नहीं कराना चाहते। हाईकोर्ट लंबित भर्तियों पर कई बार निर्देश दे चुका
है और विभाग उन पर रोक लगवाने को विशेष अपील तक दायर कर चुका है। 1योगी
सरकार लगातार बड़े पैमाने पर भर्तियां करने का दावा कर रही है। इसके उलट
बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर पहले से घोषित और अधूरी भर्तियों को पूरा करने
को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि उच्च प्राथमिक स्कूलों की अनुदेशक भर्ती,
उर्दू शिक्षक व सहायक अध्यापकों की भर्तियां शुरू नहीं हो सकी हैं। कई
भर्तियों को पूरा कराने के लिए अभ्यर्थी दौड़ लगा रहे हैं। अफसरों ने पहले
सभी भर्तियों पर रोक लगा दी थी। उसे हाईकोर्ट ने खत्म करके भर्तियां पूरी
करने को कहा है लेकिन, विभाग ने कोर्ट में इस आदेश के खिलाफ विशेष अपील
दायर की है। जिस पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इसी तरह से शीर्ष कोर्ट ने
भी 72 हजार शिक्षक भर्ती में नया विज्ञापन जारी कर भरने का निर्देश दिया
है। वह भी लंबित है।
शिक्षकों के तबादलों में आनाकानी : बेसिक शिक्षकों के तबादले के लिए 13 जून
2017 को शासनादेश जारी हुआ। इसके बाद जिलों में पहले समायोजन फिर जिले के
अंदर और अंतर जिला तबादले की योजना बनी। विभाग अप्रैल की छात्र संख्या के
आधार पर फेरबदल कर रहा था।
ये भर्तियां अब तक लंबित
उ. प्राथमिक अनुदेशक - 32022
प्राथमिक शिक्षक - 12460
प्राथमिक उर्दू शिक्षक - 4000
उच्च प्राथमिक - 29334
प्राथमिक शिक्षक - 16448
प्राथमिक शिक्षक - 72825
नोट : सारिणी में नीचे की तीन भर्तियों में अब भी पद खाली हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें