इलाहाबाद : प्रदेश भर में वित्तविहीन कालेज सर्वाधिक संख्या में हैं,
ऐसे में वहां तैनात शिक्षक भी अधिक हैं। इसके बाद भी यूपी बोर्ड के अहम
कार्यो में इनकी भागीदारी लगातार घटती जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के
निर्धारण व प्रायोगिक परीक्षक बनने में उन्हें सबसे अंत में दिया जा रहा
है, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सबसे अधिक जिम्मेदारी उन्हीं
को सौंपी गई थी, फिर भी भुगतान को लेकर इस बार ऐसी जंग छिड़ी कि इस वर्ग के
लिए अब तीसरा दरवाजा भी बंद होने की नौबत है।
यूपी बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 26 हजार से अधिक है।
इनमें 18 हजार से अधिक वित्तविहीन कालेज हैं। शासन ने परीक्षा केंद्रों के
निर्धारण में निर्देश दिया कि राजकीय व अशासकीय कालेजों का विकल्प न होने
पर ही वित्तविहीन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। इस बार परीक्षा
नीति का कड़ाई से पालन हुआ, इसके बाद भी सबसे अधिक वित्तविहीन कालेज ही
परीक्षा केंद्र बने। 1इसी तरह से प्रायोगिक परीक्षकों की नियुक्ति में भी
निर्देश रहा कि कोई विकल्प न होने पर ही इन शिक्षकों को रखा जाए। ऐसे में
वित्त विहीन अधिकांश शिक्षक बाहर हो गए। उत्तर पुस्तिकाओं में मूल्यांकन के
परीक्षकों की नियुक्ति में वित्तविहीन शिक्षकों को सर्वाधिक भागेदारी
मिली। इस बार प्रदेश में एक लाख 46 हजार से अधिक परीक्षक लगाए गए। इनमें से
करीब अस्सी हजार शिक्षक वित्तविहीन थे लेकिन, मूल्यांकन शुरू होने से पहले
ही भुगतान को लेकर बहिष्कार का एलान हो गया। 1जिलों में इस वर्ग के
शिक्षकों ने उग्र प्रदर्शन करके कार्य प्रभावित किया लेकिन, राजकीय व
अशासकीय शिक्षकों की वजह से मूल्यांकन धीमी गति से ही जारी रहा। खास बात है
कि यह शिक्षक पिछले वर्षो में भी इस तरह का विरोध करते आ रहे हैं लेकिन,
हर बार वह कुछ दिन विरोध करके कार्य पर वापस आ जाते थे। जिससे उनकी महत्ता
बनी रही। इस बार अड़े रहने से उनकी गैरमौजूदगी में मूल्यांकन हुआ है। इससे
बोर्ड प्रशासन को उनके बिना कार्य पूरा कराने का अवसर मिला। अगले वर्षो में
वित्तविहीन शिक्षकों को इस कार्य में भी भागेदारी कम हो सकती है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें