लखनऊ। नौकरी व अपने हक की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षामित्रों और पुलिस प्रशासन के मध्य शनिवार को जमकर धींगामुश्ती हुई। हजारों की संख्या में मौजूद शिक्षामित्रों को लक्ष्मण मेला पार्क मे बेरीकेडिंग व तालाबंदी कर रोक लिया गया।
नाराज शिक्षक नौकरी के लिए चल रहे आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले साथियों की याद में कैंडल मार्च निकालने जा रहे थे। इसके चलते कई घंटे तक अव्यवस्था फैली रहीं। देर शाम तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शांत कराने तथा वापस धरना स्थल में ही रोकने का प्रयास करते दिखाई दिएं। भारी पुलिस की मौजूदगी में शिक्षामित्रों को धरनास्थल के अंदर ही कैद रखा गया। इस दौरान सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
दरअसल अपने हक व नौकरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों ने शनिवार शाम को धरना स्थल से कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की थी। पिछले कई दिनों से आंदोलनरत शिक्षामित्रों की इस घोषणा के बाद प्रशासन व पुलिस के हाथ पैर फूल गए। अपरान्ह करीब दो बजे धरना स्थल के आसपास पुलिस ने पूरा मेला स्थल घेर लिया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मित्रों को भी धरना स्थल में बंद कर दिया। कैंडल मार्च निकालने के लिए बाहर निकलने की मशक्कत में पुलिस व शिक्षा मित्रों के बीच जमकर झड़प भी हुई लेकिन भारी पुलिस बल के चलते स्थिति तनाव बनी रहीं। उधर, शिक्षा मित्रों ने चेतावनी दी है कि सरकार ने अपने वायदे पालन नहीं किया है और अब अपना हक लिए बिना शिक्षा मित्र आंदोलन वापस नहीं लेंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें