UP Assistant Teacher Recruitment : 12,460 सहायक शिक्षक भर्ती
प्रक्रिया में एक मई को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। फिलहाल दूसरी काउंसिलिंग
नहीं होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने कहा है कि पहली
काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 23 अप्रैल को बेसिक शिक्षा
अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा। उपस्थित होने पर ही अभ्यर्थन
पर विचार किया जाएगा।
संजय सिन्हा ने सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा है कि पहली काउंसिलिंग
18-20 मार्च, 2017 को हुई थी। उस समय काउंसिलिंग में मौजूद रहे अभ्यर्थियों
को मूल प्रमाणपत्रों के साथ 23 अप्रैल को बीएसए आफिस में आना होगा। यदि
उनके मूल प्रमाणपत्र जमा हैं तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति पंजिका
पर हस्ताक्षर करने होंगे। संबंधित अभ्यर्थियों को विज्ञप्ति के अलावा फोन
द्वारा भी सूचना देने के निर्देश हैं।
23 अप्रैल को मौजूद अभ्यर्थियों में से ही चयन सूची तैयार की जाएगी। इसे 27
अप्रैल तक अनुमोदित किया जाएगा और एक मई को नियुक्ति पत्र दिया जाना है।
ये भर्ती 2016 से चल रही है। इस भर्ती में पहले चक्र की काउंसिलिंग पूरी की
गई थी लेकिन इस पर रोक लग गई। इसमें मुख्य विवाद ग्रेडिंग और शैक्षिक
गुणांक को लेकर था। हाईकोर्ट के निर्देश विवाद का समाधान किया जा चुका
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें