नई दिल्ली: स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में जुटी सरकार अब
अच्छा लर्निग आउटकम यानी बच्चों को सटीक शिक्षा देने वाले राज्यों को बजट
की 20 फीसद अतिरिक्त राशि देगी।
सरकार का मानना है कि इससे स्कूली शिक्षा
की गुणवत्ता की ओर राज्यों का ध्यान जाएगा। वहीं केंद्र से मिलने वाली इस
अतिरिक्त राशि का इस्तेमाल राज्य अपने स्कूलों में बच्चों के शैक्षणिक
विकास से जुड़ी गतिविधियों पर कर सकेंगे।
केंद्र ने यह पेशकश उस समय की है, जब राज्यों में लर्निग आउटकम का प्रदर्शन
बेहतर कमजोर है। स्थिति यह है कि आठवीं में पढ़ने वाला बच्चा छठवीं के
गणित के सवाल हल नहीं कर पाता है। ऐसा ही कुछ हाल दूसरे विषयों को लेकर भी
है। मंत्रलय की योजना के तहत राज्यों को हर साल स्कूलों के लर्निग आउटकम का
औसत देना होगा। इससे सुधार होने पर राज्यों को बजट की 20 फीसद प्रोत्साहन
राशि दी जाएगी। इस राशि को राज्यों को तय समय में खर्च करने की बाध्यता
होगी। योजना के तहत राज्यों को जिन विषयों के लर्निग आउटकम का ब्योरा देना
होगा, उनमें गणित के अलावा पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान
शामिल हैं। मंत्रलय ने साल भर पहले एक से लेकर आठवीं तक के लिए इन सभी
विषयों के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें