आगरा। बरौली अहीर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र
जयप्रकाश दिवाकर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया है।
परिजनों द्वारा उसकी
खूब तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने बताया कि
मानदेय न मिलने से वह परेशान था। वहीं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र
संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यदि शिक्षामित्र साथी के साथ कोई भी अनहोनी
होती है, तो उसका जिम्मेदार सिर्फ शिक्षा विभाग होगा।
परेशानी से जुझ रहा था जयप्रकाश
थाना ताजगंज के गांव दिगनेर का रहने
वाला जयप्रकाश दिवाकर पुत्र लाल दिवाकर बरौली अहीर विकास खंड के प्राथमिक
विद्यालय में शिक्षामित्र है। परिजनों ने बताया कि दो माह से दिवाकर को
मानदेय नहीं मिला है, जिससे परिवार की आर्थिक परिस्थितियां बेहद खराब हो गई
हैं। परिवार में जयप्रकाश के साज बुजुर्ग माता पिता, पत्नी और तीन बच्चे
हैं। परिवार में दो वक्त की रोटी तक का संकट आ गया है।
नहीं लगा कोई सुराग
जयप्रकाश दिवाकर दो दिन पहले घर से गायब हो गया
था, परिजनों ने उसकी तलाश के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग
नहीं लग सका। उधर जब इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ
के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर को हुई, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर गायब
हुए शिक्षामित्र साथी की तलाश के लिए मैसेज वायरल करना शुरू कर दिया।
वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि शिक्षामित्रों के साथ पहले ही बहुत कुछ गलत हो
गया है और अब उन्हें समय पर मानदेय न देकर उनके मानसिक उत्पीड़न का कार्य
किया जा रहा है। वीरेन्द्र छौंकर ने अपील की है कि यदि शिक्षामित्र साथी की
कोई सूचना मिले तो मोबाइल नंबर 8938026038 पर सूचना दें।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें