नई दिल्ली : केंद्र सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी)
के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने को लेकर बेहद गंभीर है।
केंद्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि सरकार इसके लिए शीर्ष
अदालत में पैरवी करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए वह अध्यादेश भी ला सकती
है। दलित मामलों को लेकर पासवान इन दिनों सरकार की ओर से लगातार कई बयान
दे चुके हैं।
पासवान ने कहा कि सरकार विभिन्न राज्यों के हाई कोर्ट में लंबित एससी-एसटी
को नौकरियों में पदोन्नति देने के मामले में भी आगे बढ़कर पैरवी करेगी।
सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित मामले की जल्द सुनवाई के लिए अपील करेगी।
पासवान सरकार द्वारा गठित मंत्रियों के उस समूह के सदस्य भी हैं, जो दलित
हितों के मामले में विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अध्यादेश लाने
के पहले सर्वोच्च न्यायालय भी जाएगी। 1एससी-एसटी कानून को लेकर सुप्रीम
कोर्ट के हालिया फैसले से उपजे राजनीतिक उबाल के बाद सरकार की तरफ से
लगातार कई ऐसे बयान आए हैं, जो दलित हितों के अनुकूल हैं। वैसे तो केंद्र
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है।
अध्यादेश का मसौदा हो रहा तैयार
नई दिल्ली, प्रेट्र : एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने
के लिए सरकार की ओर से लाए जाने वाले संभावित अध्यादेश का मसौदा विधि
मंत्रलय तैयार कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उनका कहना है कि यह मसौदा इसलिए तैयार किया जा रहा है ताकि सरकार ने अगर
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पलटने का मन बनाया तो इस काम में विलंब न होने
पाए। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अध्यादेश के मसौदे को केंद्रीय
कैबिनेट के समक्ष पेश करने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। बहुत कुछ
इस बात पर निर्भर करता है कि एससी/एसटी एक्ट पर फैसले के खिलाफ सामाजिक
न्याय एवं अधिकारिता मंत्रलय द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार
याचिका पर सुनवाई किस ओर करवट लेती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें