लखनऊ : केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने पदोन्नति में
आरक्षण बिल के लिए जल्द अध्यादेश लाने और लोकसभा के मानसून सत्र में लंबित
बिल को पास कराने का आश्वासन आरक्षण समर्थकों को दिया है।
आरक्षण समर्थकों
ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपने के साथ ही बिल पास होने तक चुप न
बैठने की चेतावनी दी है।
पदोन्नति में आरक्षण का बिल पास कराने के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने
‘अनुसूचित जाति कार्मिक चलो जनप्रतिनिधियों के द्वार और मांगो अपना अधिकार’
अभियान के तहत पासवान को ज्ञापन सौंपकर बिल पास कराने की मांग उठाई।
समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि पासवान ने दलित कार्मिकों
को सम्मान दिलाने का आश्वासन 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दिया। वर्मा ने
बताया कि पासवान ने राज्यसभा से पारित पदोन्नति में आरक्षण बिल के मसौदे को
यथावत पारित कराने का भरोसा दिया। 1साथ ही संघर्ष समिति के आंदोलन की
सराहना करते हुए इससे बल मिलने की बात कही। समिति के पदाधिकारियों ने कहा
कि जिस तरह पिछले वर्षो में प्रदेश के दो लाख दलित कार्मिकों को पदों व
वरिष्ठता में रिवर्ट किया गया और अब कर्नाटक में 20 हजार दलित कार्मिकों को
रिवर्ट किए जाने से उनमें केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी है, जबकि केंद्र
सरकार बिल को लोकसभा में लंबित रखकर उन्हें अपमानित कर रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें