पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शिक्षा हब के रूप में जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर यहां एक शिक्षक द्वारा परीक्षा में पास करने के नाम पर अपनी ही छात्रा से शारिरिक सुख की मांग करनेवाली शर्मनाक घटना घटी है। शिक्षक का नाम संदीप कांबले है। वडगांव स्थित एक प्रसिद्ध महाविद्यालय की यह घटना है।
परीक्षा में पास होना हो तो लॉज पर चलने और शारिरिक इच्छा पूरी करने की मांग शिक्षक ने पीड़ित छात्रा से मोबाइल पर की थी। इस मामले में पीड़ित लड़की ने हवेली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी थी। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कैसे उजागर हुआ मामला
पीड़ित लड़की और शिक्षक की मोबाइल पर हुई बातचीत को लड़की ने रिकॉर्ड कर लिया था, दोनों के बीच के ऑडियो क्लिप को लड़की ने पुलिस को सौंपा है। इस ऑडियो क्लिप में आरोपी शिक्षक द्वारा छात्रा से शारिरिक सुख की मांग करने की बात रिकॉर्ड हुई है। शिक्षक द्वारा बार बार फोन करके छात्रा को शारिरिक संबंध बनाने के लिए परेशान किया करता था, शिक्षक की हरकत से परेशान होकर पीड़ित लड़की ने शिक्षक का कॉल रिकॉर्ड किया और इस बारे में अपने माता पिता को बताया।
पीड़ित लड़की के माता पिता ने इस संबंध में पैरेंट्स संगठन के शिव पासलकर से संपर्क किया और इस बारे में बताया। उसके बाद पुणे के हवेली पुलिस में संबंधित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शिक्षक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो ऐसी मांग की जा रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें