इलाहाबाद : योगी सरकार भर्तियों को रफ्तार पकड़ाने पर जोर दे रही है।
इसमें सीबीआइ जांच होने के बाद भी उप्र लोकसेवा आयोग काफी हद तक रिजल्ट
जारी कर रहा है और नए पदों के लिए विज्ञापन भी मांगा जा रहा है। ऐसे ही
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी पुरानी भर्तियों में गड़बड़ियां उजागर कर नई
भर्तियां पूरी कराने में
जुटा है, जबकि उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भर्तियों के नाम पर खानापूरी करने में जुटा
है। इससे प्रतियोगी निराश हैं और लिखित परीक्षा को लेकर असमंजस बना है।
1उच्चतर शिक्षा आयोग में अशासकीय महाविद्यालयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर
भर्ती का साक्षात्कार चल रहा है। प्रतियोगी बताते हैं कि आयोग में सिर्फ
चार दिन ही कामकाज हो रहा है। यहां एक दिन में 16 लोगों का साक्षात्कार हो
रहा है, जबकि इसके पहले आयोग एक दिन में 25 से 30 अभ्यर्थियों का
साक्षात्कार लेता रहा है, वहीं यूपी पीएससी व विश्वविद्यालयों में इससे भी
अधिक अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। यह हाल तब है जब आयोग में सदस्यों की
संख्या लगभग पूरी है। इसी तरह विज्ञापन संख्या 47 का एलान 2016 में हुआ अब
नवंबर में लिखित परीक्षा कराने की घोषणा जरूर हुई है लेकिन, तारीख तय नहीं
है। प्रतियोगियों का कहना है कि इस रफ्तार से तो पुरानी भर्ती जल्द पूरा
होने की स्थिति नहीं है। 1इसी तरह से चयन बोर्ड के गठन के बाद पहली बैठक
में जरूर अहम निर्णय हुए। इसके बाद दो बैठकें और हुई हैं उनमें सिर्फ
खानापूरी की गई है। 2011 के कुछ विषयों के साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित
हो चुका है लेकिन, अन्य विषयों का रिजल्ट कब तक आएगा, 2016 की लिखित
परीक्षा कब होगी और 2018 का नया विज्ञापन कब निकलेगा यह सवाल अनुत्तरित
हैं। बुधवार को चयन बोर्ड की तीसरी बैठक में एक लाइन का निर्णय हुआ है कि
ऑनलाइन अधियाचन मंगाने के लिए 15 दिन में साफ्टवेयर तैयार होगा, ताकि
भविष्य की रिक्तियां इसी पर भेजी जाए। उल्लेखनीय यह है कि चयन बोर्ड के
पूर्व अध्यक्ष हीरालाल गुप्त ने ही इस साफ्टवेयर को तैयार कराया था। इस
संबंध में उनके ही कार्यकाल में जिला विद्यालय निरीक्षकों की बैठक तक हो
चुकी है, अब पुराने नियम को ही प्रचारित किया जा रहा है। दूसरी बैठक में का
भी यही सार था कि पहली बैठक के निर्णयों को सही से लागू किया जाए। इस गति
से एक भी भर्ती को मुकाम मिलने की स्थिति नहीं है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें