हाथरस : सिपाही भर्ती परीक्षा-2018 में सेंध लगाने बिहार से
आए सॉल्वर गैंग के पांच सदस्य बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनमें
से दो सॉल्वर आगरा व मथुरा में परीक्षा दे चुके हैं। तीन लोग फरार हैं,
जिनमें दो सादाबाद (हाथरस) के हैं।
1इनका एक साथी बिहार के नवादा का
पुरुषोत्तम 18 जून को परीक्षा की पहली पाली में पकड़ा गया था। पुरुषोत्तम
ने पहले अपना नाम वासुदेव बताया था। एसपी ने बताया कि अन्यों की नामों की
भी तहकीकात की जाएगी। एसपी सुशील घुले ने बताया कि पुरुषोत्तम ने पूछताछ
में अपने साथियों के नाम बताए, जिन्हें आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के
ग्राउंड से दबोच लिया गया। 1इनमें उदय कुमार निवासी चौपाल खुर्द, थाना
नानपुर, सीतामढ़ी (बिहार), दिलीप कुमार व प्रवीन कुमार निवासी नवदपुर, थाना
गायघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार), प्रेमप्रकाश निवासी मकान नं. 28 वैकमैन
कॉलोनी, आरएन कॉलेज के पास गांव हाजीपुर, थाना हाजीपुर, वैशाली (बिहार) व
अजय निवासी नगमा, थाना घोसी, जहानाबाद (बिहार) हैं। इनके पास से नौ आधार
कार्ड, आठ पैनकार्ड, डीएल, एटीएम, मोबाइल फोन, आदि सामान बरामद किया गया
है। यह गिरोह परीक्षा में बैठने के 20 हजार रुपये लेता है तथा अभ्यर्थी का
सलेक्शन होने पर 80 हजार रुपये और लेते हैंलेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें