पीसीएस जैसी परीक्षा में गड़बड़ी से हजारों अभ्यर्थियों की मेहनत पर
पानी फिर रहा है। इसके बाद भी आयोग ने गलती मानने की बजाए हमेशा की तरह
ठीकरा दूसरे पर ही फोड़ा।
गलत पेपर बंटने के बाद छात्रों का आंदोलन शुरू
होने पर आयोग ने आपात बैठक करके दूसरे दिन की दोनों सत्रों की परीक्षाएं
निरस्त करने का निर्णय लिया। तत्काल इसकी विज्ञप्ति भी जारी कर दी। लेकिन,
इसमें आयोग का पक्ष अस्पष्ट है। 1 विज्ञप्ति के अनुसार, एक परीक्षा केंद्र
पर प्रथम पाली में त्रुटिवश सामान्य हंिदूी के स्थान पर निबंध का
प्रश्नपत्र खोले जाने पर परीक्षार्थियों की ओर से परीक्षा बहिष्कार होने और
इसी आधार पर परीक्षाएं निरस्त करने का निर्णय लेने की बात कही गई है। यह
विज्ञप्ति सचिव जगदीश की तरफ से जारी की गई, वहीं परीक्षा केंद्र यानी
जीआइसी के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने इस पर एतराज जताते हुए कहा
कि परीक्षा केंद्र को प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र एक घंटे
पहले मिलता है, जो मजिस्ट्रेट लेकर आते हैं। सुबह की पाली में जो
प्रश्नपत्र का बंडल उन्हें मिला उस पर ‘सुबह की पाली’ लिखकर आया था। वही
खोला और अभ्यर्थियों में वितरित किया गया। 1 उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग
बेवजह ठीकरा परीक्षा केंद्र पर फोड़ रहा है, जबकि प्रश्नपत्र प्राप्त होने
और उसका बंडल खोलते समय आयोग के भी तीन कर्मचारी वहां मौजूद थे। वहीं,
अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता में आयोग ने गलती मानने
से साफ इन्कार किया। इसे मानवीय भूल बताया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें