संसू, गोंडा: मानव संपदा प्रबंधन प्रणाली पर 883 शिक्षक व शिक्षणेत्तर
कर्मचारियों की डाटा एंट्री न करने में आठ खंड शिक्षा अधिकारी फंस गए हैं।
कई बार लिखित व मौखिक निर्देश के बाद भी पोर्टल पर सूचना अपलोड न करने पर
बीएसए से सख्त रुख अपनाया है।
बीईओ को नोटिस भेजकर कार्रवाई की संस्तुति
करने की चेतावनी दी है।1बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे शिक्षक व
शिक्षणोतर कर्मियों का भारत सरकार के पोर्टल पर सूचना अपलोड कराना है। इसको
लेकर एक वर्ष से कवायद चल रही है लेकिन, अभी तक कर्नलगंज, कटराबाजार,
बभनजोत, पंडरीकृपाल, परसपुर, रुपईडीह सहित आठ ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर
कार्य पूर्ण नहीं कराया जा सका है। खंड शिक्षा अधिकारियों को 12 जून तक
जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया था। उक्त ब्लॉकों से सूचना नहीं
भेजी गई है। बीएसए ने 30 जून तक कार्य न पूरा होने पर कार्रवाई की चेतावनी
दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि खंड
शिक्षा अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें