लखनऊ : राजधानी में कितने अमान्य स्कूल चल रहे हैं? कहां चल रहे हैं? और
कितने वर्षो से चल रहे हैं? इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं है। अब जब
जिलाधिकारी ने अमान्य स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए तब
शिक्षाधिकारी सक्रिय हुए।
डीआइओएस व बीएसए अब अमान्य स्कूलों की खोज कर रहे
हैं। स्थिति यह है कि अमान्य स्कूलों की खोज के लिए दोनो अधिकारियों को
मान्य स्कूल का सहारा लेना पड़ रहा। 1जिलाधिकारी कौशलराज के निर्देश के बाद
शिक्षाधिकारी एक्शन में आए। निर्देश के तहत 30 जून तक इन स्कूलों को बंद
करने के लिए अधिकारियों ने दम भरा। इस अवधि के बाद अभियान चलाकर अमान्य
स्कूलों को बंद कराने इरादा भी है, लेकिन इसी बीच शिक्षक संगठन ने भी कई
सवाल खड़े कर दिए। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक संरक्षक डॉ. आरपी
मिश्र ने कहा कि आखिर अब तक अमान्य स्कूल किसकी शह पर संचालित हो रहे?
अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद व जिलाधिकारी के
आदेश का इंतजार क्यों किया जाता रहा? उनका कहना है कि जिले में अमान्य
स्कूलों की बड़ी तादाद है। शिक्षक संगठन लंबे समय से अमान्य स्कूलों के
खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाता रहा, कई बार कार्रवाई का दावा भी किया गया,
मगर हर बार सारे दावे कागजों पर ही रहे।
डीआइओएस व बीएसए ने स्कूल प्रबंधक के साथ की बैठक : डीआइओएस डॉ. मुकेश
कुमार व बीएसए डॉ. अमरकांत ने गुरुवार को सरोजनी नगर व मोहनलालगंज ब्लॉक
में मान्यता प्राप्त स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्यो के साथ बैठक की।
डीआइओएस ने प्रधानाचार्यो से बच्चों को दाखिला दिलाने में अभिभावकों की मदद
करने की अपील की।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें