राज्य ब्यूरो’ इलाहाबाद उप्र लोकसेवा आयोग (यूपी पीएससी) ने पीसीएस 2018
की मुख्य परीक्षा के पैटर्न में जो बदलाव किया है, वह संघ लोकसेवा आयोग
यानी यूपीएससी 2011 में ही कर चुका है। उस पैटर्न को स्वीकारने में यूपी
पीएससी को सात वर्ष लग गए। ये परीक्षा 2004 से एक ही तरीके से हो रही थी।
इसीलिए यह मांग जोर पकड़ रही है कि बदलाव का मॉडल पेपर और मॉडल उत्तरकुंजी
जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी का पर्याप्त मौका दिया जाए। 1यूपी
पीएससी के प्रतियोगियों की मानें तो 2001 तक पीसीएस की मुख्य परीक्षा में
लिखित प्रश्नपत्र का ही प्रावधान रहा है। 2002 में पहला प्रश्नपत्र
आब्जेक्टिव व दूसरा पेपर सब्जेक्टिव रहा है। 2004 में दोनों पेपर
आब्जेक्टिव किए गए। उसके बाद से एक ही र्ढे पर परीक्षा होती रही। देशभर के
सभी राज्य लोकसेवा आयोग संघ लोकसेवा आयोग में हो रही परीक्षा व उसके पैटर्न
को अपनाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले आइएएस की प्रारंभिक व मुख्य
परीक्षा के आसपास ही पीसीएस की परीक्षाएं होती थी, इससे प्रतियोगी एक
तैयारी में दो परीक्षाएं आसानी से देते रहे हैं। प्रतियोगियों की मानें तो
एक बार तो आइएएस व पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का एक ही दिन आया। लेकिन, इधर
के वर्षो में यूपी पीएससी का परीक्षा कार्यक्रम गड़बड़ा गया है और किसी
परीक्षा का कोई तय शेड्यूल नहीं है। इससे सब परेशान हैं।
ये कर सकता है यूपीपीएससी
इलाहाबाद : आइएएस की प्रारंभिक परीक्षा के 15 दिन के अंतराल पर पीसीएस
प्री हो, वहीं मुख्य परीक्षा में एक माह का अंतर रखा जाए। यूपी पीएससी
वार्षिक कैलेंडर बनाते समय अन्य हंिदूी भाषी प्रदेशों के आयोगों से वार्ता
करके अहम परीक्षाएं आसपास कराए, क्योंकि हंिदूी भाषी प्रदेशों के 40 से 50
हजार अभ्यर्थी यूपी के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड,
राजस्थान, झारखंड लोकसेवा आयोग की परीक्षाएं देते हैं। खास बात यह है कि
सभी जगह सेलेबस लगभग एक जैसा है। एक्सपर्ट का पैनल सेलेबस के अनुरूप हो,
क्योंकि इधर आब्जेक्टिव प्रश्न बनाने में लगातार सवाल उठे हैं। यूपी पीएससी
मॉडल प्रश्नपत्र और उत्तरकुंजी तत्काल जारी करे इसके बाद प्रतियोगियों को
मुख्य परीक्षा की तैयारी का भरपूर समय दिया जाए। अभी मॉडल पेपर व
उत्तरकुंजी जारी न करने से असमंजस बना है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें