जयनारायण व्यास विवि में शैक्षणिक सत्र २०१२-१३ में हुई १५४ शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता साबित हो गई है। राजभवन ने विवि को पत्र भेजकर ‘आवश्यक कार्रवाई’ के निर्देश दिए हैं। राजभवन के पत्र के साथ प्रो. पीके दशोरा कमेटी की रिपोर्ट भी नत्थी की गई है।
साथ ही शिक्षक भर्ती के संबंध में न्यायालय में चल रही याचिका को भी गंभीरता से लेकर दोषी शिक्षकों को कार्यमुक्त करने और फर्जी शिक्षकों का चयन करने वाले इंटरव्यू बोर्ड में शामिल विवि के अन्य शिक्षकों को भी दोषी मानकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इन शिक्षकों से वेतन भत्तों के अतिरिक्त विवि से ली गई अन्य सुविधाओं की फाइनेंशियल रिकवरी भी की जाएगी।
कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी, जांच कमेटी गठित
विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा ने यह पत्र प्राप्त होते ही शिक्षक भर्ती के संबंध में हाईकोर्ट और एससीबी में चल रही कार्यवाहियों की रिपोर्ट मंगवाई है। इसके अलावा शिक्षक भर्ती में फर्जी इंटरव्यू लेने वाले और शिक्षकों का चयन करने वाले विवि के तत्कालीन प्रोफेसर्स के संबंध में कार्रवाई करने के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी १५४ शिक्षकों के भाग्य के साथ इंटरव्यू बोर्ड में शामिल सदस्यों पर कार्रवाई की अंतिम मुहर लगाएगी।
गौरतलब है कि इस मामले में एसीबी ने अब तक जेएनवीयू के तत्कालीन कुलपति भंवरसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक दिवंगत जुगल काबरा, तत्कालीन सिण्डीकेट सदस्य डूंगरसिंह खीची, विवि लिपिक केशवन एम्ब्रारन, रोस्टर कमेटी सदस्य प्रो. श्यामसुंदर शर्मा, उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाडि़या विवि के प्रो. दरियावसिंह चूण्डावत, काजरी के पूर्व निदेशक एमएम रॉय, पीएस चूण्डावत के अलावा चयनित शिक्षकों ऋषभ गहलोत, सुरेंद्र कुमार, विवेक को गिरफ्तार किया था।
राजभवन से पत्र आया है। रिपोर्ट के साथ प्रो. पीके दशोरा कमेटी की अनुशंसा भी शामिल है। राजभवन ने १५४ शिक्षकों के अलावा इससे जुड़े विवि के अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
- प्रो. राधेश्याम शर्मा, कार्यवाहक कुलपति, जेएनवीयू जोधपुर
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें