इलाहाबाद : पीसीएस 2018 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दो अलग-अलग
क्षेत्रों की एं एक साथ करा रहा है। में पीसीएस के साथ सहायक वन संरक्षक का
पेपर भी होगा। यानि प्रश्नपत्र एक ही आएगा, वहीं इसकी मुख्य परीक्षा
अलग-अलग होगी।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का पद अब पीसीएस संवर्ग का : यूपी
पीएससी पहली बार पीसीएस में एक साथ इतने अधिक पदों पर परीक्षा करा रहा है।
अब तक राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का पद सीधी भर्ती से भरा जाता रहा
है, लेकिन यह पद अब पीसीएस संवर्ग का हो गया है। ज्ञात हो कि प्रधानाचार्य
का पद बीएसए के समकक्ष होता है। इसके अलावा लोअर सबार्डिनेट के तमाम पदों
को पीसीएस में जोड़ा गया है। मसलन, अधिशासी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक,
सप्लाई इंस्पेक्टर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित करीब एक दर्जन पद शामिल हुए
हैं। ऐसे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अलग से परीक्षा होती रही है, वह पद
भी अब पीसीएस से जुड़ गया है। 1मॉडल प्रश्नपत्र व मॉडल उत्तरकुंजी पर यूपी
पीएससी मौन : यूपी पीएससी ने परीक्षा के पैटर्न पर बदलाव कर दिया है, लेकिन
विज्ञापन के साथ मॉडल प्रश्नपत्र और मॉडल उत्तरकुंजी जारी नहीं की है।
इससे प्रतियोगियों में उहापोह है कि सब्जेक्टिव इम्तिहान में प्रश्नों का
जवाब कैसे और कितना बड़ा देना है। अवनीश पांडेय का कहना है कि यूपीएससी ने
2011 में परीक्षा का जब पैटर्न बदला था तो इम्तिहान टाला था ताकि प्रतियोगी
तैयारी कर सकें। साथ ही विज्ञापन के साथ ये इंतजाम किए थे। यूपीपीएससी ने
उसका अनुपालन नहीं किया है। सचिव जगदीश ने कहा है कि जल्द ही मॉडल
प्रश्नपत्र व उत्तरकुंजी जारी किए जाएंगे।
माइनस मार्किंग व त्रुटि सुधार का मौका भी : परीक्षा में भी माइनस मार्किंग
करने का नियम बरकरार रखा है। साथ ही पहली बार अभ्यर्थियों को आवेदन करने
के बाद उसमें त्रुटि सुधार करने का भी मौका दिया जा रहा है। प्रतियोगी इसकी
मांग लंबे समय से कर रहे थे।
विज्ञापन में ही गलती, पाठ्यक्रम भी अपडेट नहीं : यूपी पीएससी शायद अपनी
गलतियों से सीख नहीं ले रहा है। पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा में
प्रश्नपत्र बदलने का प्रकरण चंद दिन पहले ही तूल पकड़ गया था। उसमें कहा
गया कि ये प्रिटिंग प्रेस की गलती है। अब पीसीएस 2018 के विज्ञापन में का
समय गलत प्रिंट हुआ है। लिखा है कि परीक्षा 3.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी।
इससे प्रतियोगी नाराज हैं। ऐसे ही हंिदूी के सेलेबस में इस बार भी तार
लेखन को बरकरार रखा गया है, जबकि ये 2013 में ही खत्म हो चुका है।
प्रतियोगियों का कहना है कि पत्र लेखन की कई अन्य विधियां है, लेकिन यूपी
पीएससी सेलेबस अपडेट नहीं कर रहा है।
पीसीएस 2018 के खास पद
एसडीएम - 119 ’
डिप्टी एसपी - 94
’आबकारी निरीक्षक - 146
प्रधानाचार्य जीआइसी - 62 ’
बीडीओ - 06 ’
श्रम प्रवर्तन अधिकारी - 13 ’
खाद्य सुरक्षा अधिकारी - 58 ’
डिप्टी रजिस्ट्रार - 21 ’
जिला सूचना अधिकारी - 43
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें