इलाहाबाद : राजकीय माध्यमिक कालेज शिक्षकों के तबादलों में अफसर ही
नियमों को तोड़ने पर आमादा हैं। प्रदेश में विकास में अति पिछड़े यानि आठ
एस्पिरेशनल जिलों के करीब 36 एलटी ग्रेड व प्रवक्ताओं का तबादला रोका गया
है।
सख्त निर्देश है कि जब तक प्रतिस्थानी कार्यभार ग्रहण न कर ले किसी
शिक्षक का स्थानांतरण न किया जाए। इसके बाद भी शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने
फतेहपुर से रायबरेली जिले के लिए शिक्षिका का ऑफलाइन तबादला कर दिया है। दो
तरह के आदेश से जिला विद्यालय निरीक्षक चकरा रहे हैं और वह अफसरों से
मार्गदर्शन मांग रहे हैं।
राजकीय माध्यमिक कालेजों के एलटी ग्रेड व प्रवक्ताओं के पहली बार ऑनलाइन
तबादले हुए हैं। छह जून को मुख्यमंत्री ने 581 शिक्षकों का स्थानांतरण
किया। 11 जून को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक मंजू शर्मा ने फतेहपुर,
बलरामपुर, श्रवस्ती, सोनभद्र, बहराइच, चंदौली, सिद्धार्थ नगर व चित्रकूट के
जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया कि उनके जिले विकास में पिछड़े
घोषित हैं, ऐसे में इन जिलों से जिन शिक्षकों का तबादला अन्यत्र हुआ है,
उन्हें तब तक कार्यमुक्त न किया जाए, जब तक प्रतिस्थानी कार्यभार ग्रहण न
कर ले। इसके बाद भी 20 जून को शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने फतेहपुर जिले के
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवलान की हंिदूी की सहायक अध्यापिका का
ऑफलाइन तबादला रायबरेली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर
कालेज हरीपुर निहस्था के लिए कर दिया है। शिक्षा निदेशक का आदेश मिलने पर
फतेहपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने तबादला आदेश व
अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के निर्देश का हवाला देते हुए शिक्षा निदेशक
माध्यमिक से ही मार्गदर्शन मांगा है कि आखिर वह क्या करें। ऐसे ही कई
प्रकरणों पर अफसरों की राय मांगी गई है। यही नहीं शिक्षा निदेशालय में
ऑफलाइन तबादला आदेश निरंतर आ रहे हैं और संबंधित शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी
जा रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें