जागरण संवाददाता, मैनपुरी: दो माह पहले हुई शिक्षक भर्ती में चयनित एक
शिक्षक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक को
नियुक्त पत्र जारी कर दिया गया था। लेकिन वह अपना नियुक्ति लेने नहीं
पहुंचा। विभाग ने उसके अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।
12460 शिक्षक भर्ती में जिले में 195 पदों पर शिक्षकों की भर्ती हुई
थी। इसमें काउंसि¨लग के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए।
इसी दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले आत्मप्रकाश
के अभिलेख फर्जी होने का आरोप लगाया था। शिकायत पर बेसिक शिक्षाधिकारी
द्वारा अभिलेखों की जांच के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
इसके बाद शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लेकिन आत्मप्रकाश
अपना नियुक्ति पत्र लेने ही नहीं पहुंचा। कई बार उससे संपर्क करने का
प्रयास किया गया। इस पर विभागीय अधिकारियों का शक गहरा गया। उन्होंने
आत्मप्रकाश के अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अब तक बीटीसी,
टीईटी व हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर लिया गया
है। लेकिन अभी स्नातक के अभिलेखों का सत्यापन होना बाकी है। आत्मप्रकाश ने
जो स्नातक के अभिलेख लगाए थे वे फैजाबाद विश्वविद्यालय के हैं। जांच के
लिए फैजाबाद विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है।
अभिलेखों की जांच कराई जा रही है, जांच में अगर अभिलेख फर्जी पाए जाते
हैं तो आत्मप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विजय प्रताप ¨सह, बीएसए
मैनपुरी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें