इलाहाबाद : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ग्रुप-सी और डी के लिए
मांगे गए आवेदन फार्म मान्य हुए हैं या निरस्त, इस बारे में अभ्यर्थी घर
बैठे जानकारी हासिल कर सकेंगे।
20 जुलाई की रात तक आरआरबी की वेबसाइट पर
जानकारी ली जा सकेगी। यदि आवेदन फार्म निरस्त होने की जानकारी भी दी जाएगी।
रेलवे में ग्रुप-सी और डी के हजार पदों के लिए करीब दो करोड़ 37 लाख
अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आरआरबी के विभिन्न केंद्रों ने आवेदन फार्म
की छंटनी कर ली है। सही और गलत फार्म की जानकारी आरआरबी की वेबसाइट पर
अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी अपने आवेदन का स्टेटस जान सकें, इसके लिए आरआरबी
उनका विवरण वेबसाइट पर डाला है। अभ्यर्थी को अपना पंजीयन नंबर डालना होगा
फिर जन्म तिथि। स्क्रीन पर सिक्योरिटी कोड भरते ही अभ्यर्थी को अपने फार्म
की पूरी जानकारी मिल जाएगी। 20 जुलाई के पश्चात आरआरबी प्रवेश पत्र डाउन
लोड करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। संभावना है कि इस माह के अंत तक
प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे। प्रवेश पत्र अपलोड होने पर
अभ्यर्थियों के ई-मेल पर इसकी सूचना चली जाएगी, ताकि वह इसे डाउनलोड कर
लें। उम्मीद है कि सितंबर से लेकर दिसंबर तक परीक्षा होगी। आरआरबी इलाहाबाद
के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि वेबसाइट पर अभ्यर्थी 20 जुलाई की रात
तक अपने आवेदन फार्म का स्टेटस देख सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें