सुलतानपुर : अपने कार्यक्षेत्र में सगी बहन की नियुक्ति के आरोपों से
जूझ रहे बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने जांच टीम के सामने स्वीकार किया कि
उसने अपनी सगी बहन की नियुक्ति की है।
इसके अलावा अन्य आरोपों पर भी बीएसए
ने सफाई दी। फिलहाल जांच टीम को कई अनियमितताएं मिली है, जिससे जांच अभी
जारी रहेगी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, बीएसए के भ्रष्टाचार का खुलासा
होना तय माना जा रहा है। हालांकि बंद कमरे में जांच होने से पारदर्शिता पर
सवाल उठाए जा रहे हैं।
पांच घंटे चली पूछताछ
शिकायतों को आखिरकार संज्ञान में लेते हुए अनुसचिव उमेश कुमार तिवारी ने
अपर शिक्षा निदेशक रूबी सिंह को जांच सौंपी, जिसके बाद शनिवार को अपर
शिक्षा निदेशक, एडी बेसिक रवीन्द्र सिंह की जांच टीम जिले में पहुंचीं।
सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में जांच शुरू की गई। जांच को पूरी तरीके से
गोपनीय रखने का प्रयास किया गया। कमरे को बंद रखकर करीब पांच घंटे से अधिक
समय तक फाइलें पलटी गईं। जांच में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन से मिलने
वाले फंड को भी शामिल किया गया है। हालांकि कुछ फाइलें जिलाधिकारी के पास
होने के चलते अवलोकन नहीं किया जा सका।
बीएसए द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा और विधान परिषद में भी
गूंजा था। विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, विधायक लालजी वर्मा, विधायक राकेश
सिंह, विधायक सूर्यभान सिंह, विधायक प्रतिनिधि लम्भुआ शिवाकांत मिश्रा ने
भी मामले को शासन तक पहुंचाया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें