प्रदेश के निजी संस्थान अब काउंसिलिंग से रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश
नहीं ले सकेंगे। इससे पहले उन्हें संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद में ऑनलाइन
पंजीकरण कराना होगा। परिषद यह सुनिश्चित करेगी कि काउंसिलिंग से आवंटित
सीट पर अभ्यर्थी खुद ही प्रवेश का इच्छुक नहीं है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग
ने बुधवार को इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया। 1निजी संस्थानों में प्रवेश
के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से परीक्षा आयोजित की जाती है।
इसमें सफल अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के बाद सीटों का आवंटन किया जाता है।
सीटों के आवंटन के बाद भी संस्थान अभ्यर्थी से अधिक शुल्क की मांग करते थे।
अधिक शुल्क न मिलने पर कई अभ्यर्थियों को प्रवेश से वंचित कर उनके स्थान
पर सीधे अन्य का प्रवेश लेने के मामले भी संज्ञान में आ चुके हैं। ऐसी कई
शिकायतें आई थीं और कुछ मामले हाईकोर्ट भी पहुंचे थे। प्राविधिक शिक्षा
मंत्री आशुतोष टंडन ने इसकी मनमानी के लिए नियम बनाने का निर्देश दिया था।
इसी क्रम में बुधवार को विशेष सचिव डॉ. सरोज कुमार की ओर से शासनादेश जारी
किया गया।
प्राविधिक शिक्षा के सचिव भुवनेश कुमार ने बताया कि अब यह तय कर दिया गया
है कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद किसी भी पाठ्यक्रम हेतु अभ्यर्थी की सीट को
तब तक रिक्त नहीं माना जाएगा जब तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद इस पर
मुहर न लगा दे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र अभिलेख के
सत्यापन और निर्धारित शुक्ल को आवंटित संस्था में ही जमा करने की वर्तमान
व्यवस्था को बदलने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अन्य
विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। 1उन्होंने बताया कि इसके साथ ही यदि किसी
संस्थान में अधिक शुल्क की मांग एवं वसूली की शिकायतें मिलीं तो संबंधित
संस्था के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें