उप्र लोकसेवा आयोग (यूपी पीएससी) की पीसीएस मुख्य परीक्षा में गलत
प्रश्नपत्र बांटने का विवाद अभी ठंडा नहीं पड़ा है, इसी बीच माध्यमिक
शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2011 की शिक्षकों की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी
का सनसनीखेज राजफाश किया है।
परीक्षा सपा शासनकाल में दो साल पहले हुई व
पिछले वर्ष मूल्यांकन कराया गया, तब से इस पर चयन बोर्ड ने पर्दा डाल रखा
था। रिजल्ट देने की बारी आई तो यह प्रकरण सार्वजनिक किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र की प्रशिक्षित स्नातक 2011 जीव
विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा 17 जून, 2016 को प्रदेश भर में एक साथ कराई
गई थी। उस समय कानपुर के हलीम मुस्लिम इंटर कालेज को भी परीक्षा केंद्र
बनाया गया। कालेज की परीक्षा संचालन टीम ने इम्तिहान के बाद मूल ओएमआर शीट
पैकेट में अप्रयुक्त ओएमआर और अप्रयुक्त ओएमआर पैकेट में प्रयुक्त ओएमआर
शील्ड करके भेज दिया। इससे अप्रयुक्त सामग्री के साथ ही मूल ओएमआर और
अप्रयुक्त ओएमआर पैकेट एक साथ रख दिए गए। छह फरवरी 2017 को मूल्यांकन के
समय चयन बोर्ड अफसरों को बताया गया कि हलीम मुस्लिम इंटर कालेज कानपुर के
पैकेट में अप्रयुक्त ओएमआर ही मिले हैं। इससे हड़कंप मचा और प्रयुक्त ओएमआर
शीट खोजे गए। 1चयन बोर्ड के अप्रयुक्त सामग्री वाले कक्ष में खोजबीन के
बाद प्रयुक्त ओएमआर शीट का पैकेट मिला। यह शील्ड पैकेट भीगा हुआ था, उसे
तीन मार्च 2017 को मूल्यांकन के लिए दिया गया। उसमें से चार ओएमआर शीट की
स्कैनिंग नहीं हो सकी है, क्योंकि पैकेट भीगने से वह आपस में चिपक गए थे और
स्कैन करने लायक नहीं बचे। चयन बोर्ड ने इस अनदेखी को गंभीरता से लिया।
प्रकरण को चयन बोर्ड के समक्ष रखा गया। बोर्ड ने इस मामले की जांच के लिए
समिति का गठन किया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि समिति की रिपोर्ट आने
के बाद ही इस विषय का परीक्षा परिणाम जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें