इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने प्रशिक्षित स्नातक
यानी टीजीटी कला 2009 की चयन सूची में 58 नए अभ्यर्थियों को जगह दी है। चयन
लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनमरूल्यांकन व साक्षात्कार के बाद
हुआ है।
चयनित अभ्यर्थियों का संशोधित पैनल वेबसाइट पर अपलोड किया है,
वहीं शेष पैनल पूर्ववत रखा गया है। चयन बोर्ड ने वर्ष 2009 में अभ्यर्थियों
का चयन किया था। टीजीटी कला के अभ्यर्थियों ने कुछ सवालों को हाईकोर्ट में
चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने ओम प्रकाश यादव, श्याम बहादुर, अजय कुमार सिंह व
रामविलास बनाम उप्र शासन व अन्य में पारित आदेश में 23 फरवरी 2018 को
उत्तर पुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन कराकर परिणाम जारी करने का आदेश दिया
था। चयन बोर्ड के सचिव की ओर से जारी टीजीटी कला का संशोधित पैनल जारी हुआ
है। बालक वर्ग में सामान्य वर्ग के 18, पिछड़ी जाति के 25 व अनुसूचित जाति
के 10 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें